भारत के जवाबी हमले के डर से कांप रहा पाकिस्तान, एलओसी से सैकड़ों किमी दूर लगवा रहा सायरन

इस्लामाबाद। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव ने पाकिस्तान को भीतर तक हिला कर रख दिया है। भारत की संभावित जवाबी सैन्य कार्रवाई के डर से पाकिस्तान अपने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के 29 जिलों में एयर सायरन लगवा रहा है।  हैरानी की बात ये है कि ये जिले एलओसी से 300 से 500 किलोमीटर दूर स्थित हैं, लेकिन खौफ इतना ज्यादा है कि पाकिस्तान अब देश के अंदरूनी इलाकों तक में वॉर अलर्ट जैसी तैयारी कर रहा है।

May 2, 2025 - 10:16
 0
भारत के जवाबी हमले के डर से कांप रहा पाकिस्तान, एलओसी से सैकड़ों किमी दूर लगवा रहा सायरन

पाकिस्तान के नागरिक सुरक्षा विभाग ने इस संबंध में सभी डिप्टी कमिश्नर और सिविल डिफेंस अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं। उन्हें तुरंत सायरन सिस्टम लगवाने और उसकी रिपोर्ट देने को कहा गया है। आदेश के मुताबिक प्रमुख शहरों – पेशावर, एबटाबाद, मर्दान, कोहाट, स्वात, डेरा इस्माइल खान और बन्नू  में चार-चार सायरन लगाए जा रहे हैं। बाकी के 22 जिलों में एक-एक सायरन लगाया जाएगा। इनमें लोअर दीर, चितराल, कुर्रम, नौशेरा, हरिपुर, बाजौर, हंगू, वज़ीरिस्तान, ओरकजई जैसे इलाके शामिल हैं।

भारत के जवाबी एक्शन से सहमा पाकिस्तान

पाकिस्तान में इस अलर्ट की सीधी वजह पहलगाम में हुए आतंकी हमले को माना जा रहा है, जिसमें भारत ने साफ कर दिया है कि आतंक को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके बाद से पाकिस्तान को आशंका है कि भारत किसी भी समय सैन्य जवाब दे सकता है। यह डर इतना गहरा है कि अब एलओसी के पास ही नहीं, बल्कि अफगानिस्तान बॉर्डर से लगे इलाकों में भी एयर सायरन लगाए जा रहे हैं। बाजौर इलाके में सायरन लगाए जाने की तस्वीरें भी सामने आई हैं।

सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान को डर है कि भारत कश्मीर की तरफ से ही नहीं, अफगानिस्तान की दिशा से भी हमला कर सकता है। यही वजह है कि वॉर ड्रिल्स और इमरजेंसी अलर्ट जैसे कदम उठाए जा रहे हैं। पाकिस्तानी आर्मी भी लगातार सैन्य अभ्यास कर रही है, जिससे उसकी बौखलाहट साफ दिखाई दे रही है।

SP_Singh AURGURU Editor