लोग पवित्र चीज को गंदी नजर से देखते हैं- तमन्ना भाटिया
मुंबई। एसएस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली' ने देश-दुनिया में तहलका मचा दिया था। इसने ना सिर्फ भारतीय सिनेमा के, बल्कि साउथ इंडियन सिनेमा का स्तर भी बहुत ऊंचा कर दिया था। इसमें प्रभास से लेकर तमन्ना भाटिया तक ने अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म में दोनों के बीच एक सीन था, जिसमें प्रभास एक-एक कर अवंतिका (तमन्ना) के बदन से कपड़े हटाते हैं और उनका मेकअप करते हैं। ऐसा करके वो उन्हें याद दिलाते हैं कि वो एक औरत हैं, जिसे वो भूल चुकी थीं। इस सीन को लेकर विवाद हुआ था, जिसका तमन्ना ने बचाव किया है।
तमन्ना भाटिया ने 'द लल्लनटॉप' को इंटरव्यू दिया। इसमें उन्होंने 'बाहुबली' के उस विवादित सीन पर अपनी राय रखी। 'द रेप ऑफ अवंतिका' टाइटल से पब्लिश हुए एक आर्टिकल पर उन्होंने कहा, 'ये मेरा विचार है। जब लोग आपको कंट्रोल नहीं कर सकते। वो एक टेक्नीक का इस्तेमाल करते हैं और वो है- शर्म और गिल्टी। क्योंकि वो हमेशा आपको ऐसा महसूस कराते हैं कि आप जो भी करें, उसके बारे में आपको शर्मिंदा होना चाहिए। जब भी आपको महसूस करा सकते हैं, वो आप पर कंट्रोल पा सकते हैं।'
उन्होंने आगे कहा, 'हमारे देश में लोग उस प्रोसेस को तुच्छ समझते हैं, जिसके जरिए आप मैं आज यहां हैं। अगर हमारे पैरेंट्स साथ ना दें तो मुझे नहीं लगता कि आप यहां होते। ना मैं होती, ना ही कोई और। और हम इसे बहुत तुच्छ समझते हैं। हम बहुत दबे हुए हैं।'
वो आगे कहती हैं, 'जो इतनी प्योर चीज है, उसी को हम सबसे गंदी नजर से देखते हैं। वो नजरिया जो है, वो हम सबको ऐसा महसूस कराते हैं कि हमें अपने जीवन के उस पहलू के बारे में शर्मिंदा होना चाहिए, उसे छुपाना चाहिए और उस पर चर्चा नहीं करनी चाहिए, वरना हम उस बातचीत के बारे में खुलकर बात नहीं कर सकते।'
तमन्ना ने आगे कहा, 'लोग हमेशा आपको महसूस कराना चाहते हैं कि आपने कुछ गलत कर दिया। लेकिन ये सबसे बेसिक चीज है लाइफ की। इसलिए आज हम हैं। ये मुझे आज तक बात समझ में नहीं आई कि लोग क्यों- जब आपका एक फिल्म देखते हैं- वो एक डायरेक्टर का विजन होता है।'
तमन्ना ने उस पल को याद किया, जब एसएस राजामौली उन्हें उस सीक्वेंस के बारे में समझा रहे थे। उन्होंने कहा, 'मुझे याद है, जब राजामौली सर मुझे वो पूरा सीक्वेंस समझा रहे थे तो उन्होंने कहा था- वो एक दिव्य स्त्री है, जो घायल है। वो सुंदर है। वो स्त्री है। वो प्यार पाना चाहती है। लेकिन वो अपनी लाइफ में मुश्किलों से गुजरी है कि उसे लगता है कि उसे हर किसी को दूर धकेलने की जरूरत है। वो किसी को भी अंदर नहीं आने दे सकती, क्योंकि वे हमेशा उसका फायदा उठाएंग। लेकिन यहां एक युवक है, जो उसे ये दिखाने के लिए सिर्फ उसे लुभाने की कोशिश कर रहा है कि वो कितनी सुंदर है।'
वो बोलीं, 'अगर आपको ये विजुअली दर्शाना पड़े तो कुछ बाली (ईयरिंग्स) शिफ्ट हो जाती है, बिंदी लग जाती है, जब अपने आप को देखती है... अपना खुद का चेहरा देखती है। वो देखती है अरे मुझे हमेशा से लगता था कि मैंने... अपने आप को इतना स्ट्रॉन्ग कर दिया था कि अपनी जो नरमता है वो कहीं ना कहीं गुम हो गई थी।'