बीएचयू में स्थायी कुलपति नियुक्त; प्रोफेसर डॉ. अजीत कुमार चतुर्वेदी ने संभाली जिम्मेदारी

वाराणसी। काफी लंबे इंतजार के बाद काशी हिंदू विश्वविद्यालय को स्थाई कुलपति मिल गए है। आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर डॉ. अजीत कुमार चतुर्वेदी को बीएचयू का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। इस बारे में डिप्टी सेक्रेटरी श्रेया भारद्वाज की ओर से पत्र जारी कर सूचना दी गई। शास्त्री भवन नई दिल्ली की ओर से जारी किए गए पत्र में बीएचयू के रजिस्ट्रार को संबोधित करते हुए इस नियुक्ति के विषय में जानकारी प्रदान की गई है।

Jul 31, 2025 - 20:20
 0
बीएचयू में स्थायी कुलपति नियुक्त; प्रोफेसर डॉ. अजीत कुमार चतुर्वेदी ने संभाली जिम्मेदारी

बीएचयू के नए कुलपति डा. अजीत कुमार चतुर्वेदी आईआईटी रुड़की के पूर्व निदेशक हैं। इसके पहले वह कानपुर आईआईटी में डीन और पूर्व उपनिदेशक के पद पर रह चुके हैं। हाल ही में उन्हें आईआईटी मंडी के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया था। वर्तमान में उनकी नियुक्ति तीन वर्ष के लिए की गई है, जहां वह बीएचयू  में कुलपति की जिम्मेदारी को निभाएंगे।
 
डा. अजीत कुमार चतुर्वेदी 1994 से लेकर 1996 तक आईआईटी में प्रोफेसर रह चुके हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें बीएचयू का कुलपति नियुक्त किया है। प्रोफेसर अजीत कुमार काशी हिंदू विश्वविद्यालय के 29वें कुलपति होंगे।

बीएचयू के नए कुलपत‍ि डा. अजीत कुमार चतुर्वेदी वर्ष 1995 में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से पीएचडी, आईआईटी कानपुर, वर्ष 1988 में एम.टेक., इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, आइआइटी कानपुर, 1986 में बी.टेक., इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, आइआइटी कानपुर से क‍िया है।

अगस्त 2012 में उन्हें प्रोफेसर बनाया गया और 2017 में आईआईटी रुड़की चले गए, जहां वह 2022 तक आईआईटी रुड़की के निदेशक थे। इसके बाद आईआईटी कानपुर लौट आए। इन्हें आईआईटी कानपुर का विशिष्ट शिक्षक पुरस्कार और लगातार अलग-अलग पुरस्कार प्राप्त हुआ है।