'303', '318', '313', ये महज नंबर्स नहीं, रात 12 बजे बाद आगरा का एक्यूआई है, इसके मायने क्या हैं ?

आगरा। अचानक बदले मौसम, कोहरे और धुंध के बीच आगरा की हवा भी बेहद जहरीली हो गई है। चारों तरफ स्मॉग की चादर छाई है जिससे विजिबिलिटी भी काफी कम है। बीती रात जब आप नींद में थे आगरा की हवा भी खराब स्थिति में पहुंच गई। रात 12 बजे करीब एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) सूचकांक 295 दर्ज किया गया। वहीं कुल पांच में से तीन स्टेशनों पर वायु की गुणवत्ता अति गंभीर दर्ज की गई।

Nov 19, 2024 - 01:57
 0
'303', '318', '313', ये महज नंबर्स नहीं, रात 12 बजे बाद आगरा का एक्यूआई है, इसके मायने क्या हैं ?

वायु प्रदूषण यानि देश के सामने हर साल आने वाला एक बड़ा संकट जिससे निजात पाने की कोशिश देश हर साल कर रहा है, लेकिन हालात हर साल बद से बदतर होते जा रहे हैं। आगरा में जहां दो दिन से अचानक ठंड बढ़ गई है वहीं प्रदूषण को नजरअंदाज करना ठीक नहीं है। आगरा की अब दिल्ली के नक्शे कदम पर है और आने वाले दिनों में हालात और बिगड़ सकते हैं।

फिलहाल आगरा में सोमवार मंगलवार की रात हवा अब तक की सबसे खराब स्थिति में पहुंच गई। यह आगरा में इस सीजन का सबसे प्रदूषित समय है। ठंड बढ़ने के साथ आगे और भी खराब होने के आसार हैं।

कैसे जानें कितनी जहरीली आपके आसपास की हवा ?

इन हालातों में सबको अपनी चिंता होना लाजमी है मगर आप आपके आसपास की हवा कितनी साफ है या कितनी जहरीली है इसका पता आप कैसे लगाएंगे ? एयर क्वालिटी इंडेक्स जिसे हम एक्यूआई कहते हैं, जो बताता है कि आपके आसपास की हवा कितनी साफ है और कितनी जहरीली है। इसे देखने के लिए आप कई तरह के एप और कई तरह की वेबसाइट की मदद ले सकते हैं। 

एक्यूआई का स्तर और इसका मतलब

-0 से 50 इस लेवल को अच्छा माना गया है। यानी आप इसे साफ हवा कह सकते हैं। 

-51 से 100 के बीच है तो यह सेटिस्फेक्ट्री है लेकिन लोगों को बाहर की एक्टिविटीज कम करने को कहा जाता है। 

-101 से 200 के बीच है तो इसे मॉडरेट कहा जाता है। इसमें सेंसिटिव लोग बीमार हो सकते हैं। 

-201 से 300 के बीच होने पर यह पूअर कैटेगरी में आता है। यह आपको बीमार बना सकता है। 

-301 से 400 के बीच है तो हवा को वेरी पूअर इंडेक्स में डाला जाता है यानी कि यह स्वास्थ्य के लिए काफी खतरनाक है। इस हवा में बाहर निकलने की सलाह नहीं दी जाती है। 

-401 से 500 के बीच है तो इसे अति गंभीर माना जाता है। इसमें सभी खतरनाक स्थिति में होते हैं। और सबको मास्क पहनने को कहा जाता है। अब ज्यादातर बड़े शहरों में एयर क्वालिटी 450 से ज्यादा रहने लगा है। यानी कि सेंसिटिव तो छोड़िए हेल्दी लोगों के लिए भी हवा काफी खतरनाक हो गई है। 

बीती रात एक बजे के बाद आगरा के अलग अलग स्टेशनों का एक्यूआई

संजय प्लेस - 304

शास्त्रीपुरम - 313

शाहजहां गार्डन - 318

आवास विकास - 303

रोहता - 291

मनोहर पुर - 266

(आगरा - 295 )

SP_Singh AURGURU Editor