केजरीवाल के खिलाफ भाजपा के प्रवेश वर्मा और आतिशी के विरुद्ध रमेश विधूड़ी
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने आज उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में कुल 29 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। बीजेपी ने नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा को उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ ही आप से बीजेपी में शामिल हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत को भी बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है। मुख्यमंत्री आतिशी मारलेना के खिलाफ पूर्व सांसद रमेश विधूड़ी मैदान में होंगे।
बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं के खिलाफ कई प्रमुख चेहरों को मैदान में उतारा है। पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली विधानसभा सीट से प्रवेश वर्मा टिकट दिया है। वहीं सीएम आतिशी के खिलाफ कालकाजी सीट से पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा पटपड़गंज सीट से रविंद्र सिंह नेगी को फिर उम्मीदवार बनाया है। इनके अलावा आदर्श नगर से राज कुमार भाटिया, बादली से दीपक चौधरी, रिठाला से कुलवंत राणा, नांगलोई जाट से मनोज शौकीन, मंगोलपुरी से राजकुमार चौहान, रोहिणी से विजेंद्र गुप्ता, शालीमार बाग से रेखा गुप्ता, मॉडल टाउन अशोक गोयल, करोल बाग से दुष्यंत कुमार गौतम, पटेल नगर से राज कुमार आनंद, राजौरी गार्डन से सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, जनकपुरी से आशीष सूद, बिजवासन से कैलाश गहलोत, नई दिल्ली से प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, जंगपुरा से सरदार तरविंदर सिंह मरवाह, मालवीय नगर से सतीश उपाध्याय, आर के पुरम से अनिल शर्मा, महरौली से गजेंद्र यादव, छतरपुर से करतार सिंह तंवर, अंबेडकर नगर से खुशीराम चुनार, कालकाजी से रमेश विधूड़ी, बदरपुर से नारायण दत्त शर्मा, पटपड़गंज से रविंद्र सिंह नेगी, विश्वास नगर से ओम प्रकाश शर्मा, कृष्णा नगर से डॉ अनिल गोयल, गांधी नगर से सरदार अरविंदर सिंह लवली, सीमापुरी से कुमारी रिंकू, रोहतास नगर से जितेंद्र महाजन और घोंडा से अजय महावर मैदान में होंगे।