जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में प्रिल्यूड की बालिकाओं दो गोल्ड और एक कांस्य पदक जीता

आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में 19 अगस्त 2025 को आयोजित जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025 में प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल की बालिकाओं ने खेल जगत में अपनी धाक जमाते हुए शानदार सफलता हासिल की। विद्यालय की प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में 2 स्वर्ण (गोल्ड) और 1 कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।

Aug 19, 2025 - 22:45
 0
जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में प्रिल्यूड की बालिकाओं दो गोल्ड और एक कांस्य पदक जीता
जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप की मुकाबले की एक झलक।

सिंगल्स (बालिका वर्ग)

आर्या सिंह ने अपने बेहतरीन कौशल और दमदार खेल से गायत्री पब्लिक स्कूल की खिलाड़ी को कड़े मुकाबले में 15-6, 10-15, 15-11 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

शिवांशी सलूजा ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया और आर्या सिंह के साथ मुकाबले में 19-21 से पराजित होकर कांस्य पदक प्राप्त किया।

 डबल्स (बालिका वर्ग)

डबल्स वर्ग में आर्या सिंह और परी गुप्ता की जोड़ी ने टीम तालमेल और जबरदस्त प्रदर्शन दिखाते हुए गायत्री पब्लिक स्कूल की जोड़ी को 15-7, 15-10 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता और प्रधानाचार्य ने खिलाड़ियों को इस सफलता पर बधाई दी और कहा कि – “यह उपलब्धि न केवल खिलाड़ियों के लिए बल्कि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व की बात है।”
विद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष अभि सिरोही और बैडमिंटन प्रशिक्षक सौरभ सिंह ने खिलाड़ियों को गहन प्रशिक्षण देकर इस सफलता में अहम भूमिका निभाई। साथ ही शिक्षिका गीता चतुर्वेदी के योगदान की भी सराहना की गई, जिन्होंने खिलाड़ियों को मानसिक रूप से तैयार किया।

SP_Singh AURGURU Editor