पुष्पा 2 ने पहले ही दिन ध्वस्त कर दिए सारे रिकार्ड, फिल्म बनी हाईएस्ट ओपनर

पुष्पा 2 रिलीज हो चुकी है। पहले ही दिन सारे रिकॉर्ड्स चकनाचूर कर दिए हैं। फिल्म हाइएस्ट ओपनर बन चुकी है। पुष्पा जहां समाप्त हुई थी, यह उससे आगे की कहानी है। इस फिल्म में पुष्पा के पास केजीएफ के राकी जैसी पावर आ चुकी है।

Dec 6, 2024 - 16:00
 0
पुष्पा 2 ने पहले ही दिन ध्वस्त कर दिए सारे रिकार्ड, फिल्म बनी हाईएस्ट ओपनर

मुंबई। पुष्पा 2 रिलीज हो चुकी है। पहले ही दिन सारे रिकॉर्ड्स चकनाचूर कर दिए हैं। फिल्म हाइएस्ट ओपनर बन चुकी है। लेकिन इन सभी चीजों पर बहुत ज्यादा गौर करने के बजाय दर्शक सिर्फ ये जानना चाहता है कि फिल्म कैसी है, देखनी चाहिए या नहीं? तो हम आपको वो 5 वजहें बताते हैं जो इस फिल्म को देखने लायक बनाती हैं।

पिछली फिल्म में हमने पुष्पा को अपना साम्राज्य फैलाते देखा था। इस फिल्म में कहानी उसके आगे की है। गद्दी हासिल करना जितना मुश्किल होता है। उससे कहीं ज्यादा मुश्किल होता है उसे बनाए रखना। लेकिन इन मुश्किलों की जो कमर तोड़ दे वो नाम है पुष्पा।

इस बार पुष्पा के पास केजीएफ वाले रॉकी भाई जैसी पॉवर आ चुकी है। वो स्टेट पॉलिटिक्स में उलटफेर करने की ताकत पा चुका है।  इस लाजवाब देसी कहानी को दोबारा से इंजॉय करने के लिए आपको ये फिल्म देख लेनी चाहिए।

कहानी में ट्विस्ट एंड टर्न्स की ऐसी भरमार है जैसी 2008 में सैफ अली खान वाली रेस में देखने को मिली थी, लेकिन बिल्कुल देसी अंदाज में। हर बार लगता है कि अब क्या होगा और फिर जो होता है वो रौंगटे खड़े कर देता है।

\पिछली फिल्म में भी ये गजब तरीके से दिखाया गया था। इस फिल्म में भी वही तरीका अपनाया गया है। आपको हर बार पता होगा कि आखिर में पुष्पा ही जीतेगा,लेकिन उसके बावजूद आप उसके जीतने का इंतजार करेंगे।