ऋषिकेश में दिखीं  रवीना टंडन,  चेहरा छिपाकर स्कूटी से निकलीं, लगाईं महादेव के जयकारे

रवीना टंडन हाल ही में ऋषिकेश पहुंचीं, जहां पीले रंग के गमछे से मुंह छिपाकर पहले तो स्कूटी पर बैठीं। साड़ी पहने रहने के बावजूद रवीना बड़ी आसानी से स्कूटी पर बैठ गईं। हालांकि, जानकी पुल से स्कूटी पर गंगा पार करते हुए आखिरकार रवीना ने गमछा हटा लिया और 'हर हर महादेव' के जयकारे लगाने लगीं।

Jun 9, 2026 - 22:42
 0
ऋषिकेश में दिखीं  रवीना टंडन,  चेहरा छिपाकर स्कूटी से निकलीं, लगाईं महादेव के जयकारे


ऋषिकेश। रवीना टंडन इन दिनों आध्यात्मिक रंग में रंगी दिख रही हैं। एक्ट्रेस ऋषिकेश पहुंचीं, जहां भक्ति का रंग उनपर खूब चढ़ा दिखा। ऋषिकेश की गलियों में रवीना साड़ी में स्कूटी पर नजर आईं। इस दौरान उन्होंने अपना चेहरा पीले रंग के गमछे से छिपा रखा था। यहां स्कूटी से जानकी सेतू पार करती हुई रवीना परमार्थ निकेतन पहुंचीं।

बताया जा रहा है कि रवीना यहां अपने दो दिनों की आध्यात्मिक यात्रा पर पहुंची थीं, जिसकी कुछ झलकियां उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर कर रखी थीं। हालांकि, इस वक्त उनके उस वीडियो की चर्चा है जिसमें वो जानकी सेतू स्कूटी से पार करते हुए हर हर महादेव के जयकारे लगा रही हैं।

रवीना पहले अपना चेहरा गमछे से छिपाकर स्कूटी पर बैठीं। गमछे पर जय गोमाता जय गोपाल लिखा था। हालांकि, साड़ी पहने रहने के बावजूद रवीना बड़ी आसानी से स्कूटी पर बैठ गईं। हालांकि, उन्हें कुछ लोगों ने पहचान लिया और वे उनके पीछे चलने लगे। जानकी पुल से स्कूटी पर गंगा पार करते हुए आखिरकार रवीना ने गमछा हटा लिया और दोनों हाथों को ऊपर कर महादेव के लिए जयकारे लगाने लगीं। एक्ट्रेस का ये सादा और भक्ति वाला रंग देख वहां मौजूद लोगों को ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी सबको काफी अच्छा लग रहा है। उन्हें वहां इस अंदाज में देखकर कई लोकल लोगों और टूरिस्ट ने उन्हें अपने मोबाइल में कैप्चर कर लिया।

रवीना सीधे परमार्थ निकेतन पहुंचीं जहां उन्होंने कथा सुनी और गंगा तट रोज होनेवाली गंगा आरती में हिस्सा लिया। उन्होंने यहां गौ पूजन भी किया। इस दौरान वह ग्लैमर से कोसों दूर केवल भक्ति में डूबी हुई दिखीं।

सोशल मीडिया पर सामने आई झलकियों में रवीना परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती का आशीर्वाद लेती दिख रही हैं। बताया जाता है कि यहां उन्हें देखकर फैन्स की अच्छी-खासी भीड़ जुट गई। वहां फैन्स उनके साथ सेल्फी लेना चाह रहे थे और रवीना टंडन को करीब से देखने के लिए लोग उनके आसपास जमा हो गए।

इस वीडियो को देखकर लोगों ने कहा है, 'जब कोई व्यक्ति धन ,दौलत ,प्रसिद्धि पा लेता है ,उसके बाद ही उसे इनकी निरर्थकता पता चलती है और तब उसके मन में आध्यात्म के प्रति झुकाव और वैराग्य उत्पन्न होता है। गरीब और मध्यम वर्ग का आदमी माया के पीछे ही भागते रहता है। इसलिए जितने ऋषि,मुनि और आध्यात्मिक गुरु हुए हैं,वो अधिकतर धनवान लोग रहे हैं।'

इससे पहले भी उनका एक वीडियो सामने आया था जिसमें रवीना ने गले में तुलसी की माला और राधा-कृष्ण वाली पेंडेंट पहन रखी है। उन्हें देखकर लोगों ने कहा था- ये सच्चा रिश्ता है। एक ने कहा था, 'आपने कई सारे मूवी बनाए, हमने कुछ मूवी दिखा उसमें अपने अच्छी रोल भी की है पर मनको वह सुकून नहीं आया था पर आपको आज इस रोल में देखकर दिल को बहुत सुकून मिला राधे राधे।'

रवीना टंडन जल्द ही अगली फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आनेवाली हैं। इस फिल्म में उनके अलावा अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, संजय दत्त, अरशद वारसी, दिशा पाटनी, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडिस, परेश रावल, राजपाल यादव और जॉनी लीवर जैसे कई बेहतरीन कलाकार हैं। फिल्म का डायरेक्शन अहमद खान ने किया है और इसी महीने 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। रवीना अपनी तमिल फिल्म 'विश्वनाथ एंड सन्स' को लेकर भी चर्चा में है।