निकाह का झांसा देकर रिश्तेदार ने किया शोषण, शादी के बाद छोड़ी पीड़िता, विषाक्त पदार्थ खाया

आगरा। आगरा के थाना सदर क्षेत्र के शहीद नगर में एक युवती के साथ निकाह का झांसा देकर शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। आरोपी युवक, जो युवती का रिश्ते का भाई बताया जा रहा है, ने निकाह का वादा कर पांच माह तक उसका शोषण किया और जब उसकी दूसरी जगह शादी तय हो गई तो पीड़िता को छोड़ दिया।

Nov 12, 2025 - 23:13
 0
निकाह का झांसा देकर रिश्तेदार ने किया शोषण, शादी के बाद छोड़ी पीड़िता, विषाक्त पदार्थ खाया
इमेज फोटो

आगरा। आगरा के थाना सदर क्षेत्र के शहीद नगर में एक युवती के साथ निकाह का झांसा देकर शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। आरोपी युवक, जो युवती का रिश्ते का भाई बताया जा रहा है, ने निकाह का वादा कर पांच माह तक उसका शोषण किया और जब उसकी दूसरी जगह शादी तय हो गई तो पीड़िता को छोड़ दिया।

पीड़िता ने मामले की शिकायत 25 अक्टूबर को थाना सदर में दर्ज कराई, लेकिन आरोप है कि लगातार थाने के चक्कर लगाने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन भर दिया, गिरफ्तारी नहीं की। सूत्रों के अनुसार 10 नवम्बर को आरोपी युवक का निकाह एक मैरिज होम में हुआ, जिसके बाद पीड़िता मानसिक रूप से टूट गई। निराशा में उसने विषाक्त पदार्थ (केमिकल) पी लिया। युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

परिवार का कहना है कि उन्हें न्याय चाहिए और पुलिस की देरी से कार्रवाई ने उनकी पीड़ा को और बढ़ा दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की दोबारा जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में जुटी है। यह घटना न केवल कानून व्यवस्था पर सवाल उठाती है, बल्कि समाज में महिलाओं की सुरक्षा और न्याय की प्रक्रिया पर भी गंभीर प्रश्न खड़े करती है।