अभी नवरात्रि में उपवास पर रहना चाहूंगा- जयशंकर
नई दिल्ली। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से एक कार्यक्रम के दौरान ऐसा सवाल पूछा गया, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। विदेश मंत्री से पूछा गया कि वह नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन और अमेरिकी बिजनेसमैन जॉर्ज सोरोस में से किसके साथ डिनर करना पसंद करेंगे। इसका जवाब उन्होंने बहुत ही चतुराई से दिया। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि अभी नवरात्रि का समय चल रहा है। मैं उपवास करना पसंद करूंगा।
न्यूज एजेंसी एएनआई के कार्यक्रम में विदेश मंत्री एस जयशंकर से ये सवाल किया गया था, जिसके जवाब के बाद सोशल मीडिया पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। अमेरिकी बिजनेसमैन जॉर्ज सोरोस भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आलोचक रह चुके हैं। कई मौकों पर बीजेपी ने उनके बयानों का जिक्र कर उसे भारतीय लोकतंत्र में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया है।