ऊ अंतवा” पर छाईं सामंथा, बोलीं– तलाक के बाद घर बैठने की नहीं थी जरूरत

चेन्नई। साउथ सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु ने तलाक के बाद अपनी जिंदगी को लेकर खुलकर बात की है। नागा चैतन्य से अलग होने के बाद जब उनका आइटम सॉन्ग ‘ऊ अंतवा’ आया, तो उन्हें सलाह दी गई थी कि वे कुछ समय तक घर में ही रहें। मगर सामंथा ने इन तमाम सलाहों को नजरअंदाज कर सशक्त कदम उठाया।

May 1, 2025 - 22:59
 0
ऊ अंतवा” पर छाईं सामंथा, बोलीं– तलाक के बाद घर बैठने की नहीं थी जरूरत

एक इंटरव्यू में सामंथा ने कहा, तलाक के बाद सभी चाहते थे कि मैं चुपचाप घर में बैठ जाऊं। लेकिन मैंने ऐसा क्यों करूं? मैंने अपनी शादी को पूरी तरह निभाया, फिर खुद को दोष क्यों दूं? अगर शादी नहीं चली तो मेरी क्या गलती?

उन्होंने यह भी कहा कि ‘ऊ अंतवा’ जैसे बोल्ड डांस नंबर को करने का फैसला उनका खुद का था और इसके लिए उन्हें किसी से इजाज़त लेने की ज़रूरत नहीं थी।

SP_Singh AURGURU Editor