योगी के बटोगे तो कटोगे के बयान का संघ ने किया खुलकर समर्थन 

आगरा। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बटोगे तो कटोगे वाले बयान का आरएसएस ने खुलकर समर्थन किया है। साथ ही समाज में परिवर्तन लाने के स्वयं सेवकों से जुटने का आव्हान किया गया है। 

Oct 26, 2024 - 22:50
 0
योगी के बटोगे तो कटोगे के बयान का संघ ने किया खुलकर समर्थन 

मथुरा के परखम में चल रही संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक के समापन पर संघ के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबले ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि संघ की कार्यकारी मंडल की बैठक में मार्च में हुई अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा के प्रस्तावों की समीक्षा की गई। साथ ही दशहरे पर सर संघचालक मोहन भागवत के पंच परिवर्तन को लागू करने की योजना को अंतिम रूप दिया गया। 

सर कार्यवाह होसबले ने बताया कि संघ शताब्दी वर्ष में देशभर में गुणवत्ता पूर्ण कार्य विस्तार किया जाएगा। हर गांव में स्वयं सेवक तैयार करने का लक्ष्य दिया गया है। उन्होंने बताया कि पंच परिवर्तन के ज़रिए समाज परिवर्तन का अभियान चलाया जाएगा। 

सर कार्यवाह ने बताया कि स्वयं सेवकों का आव्हान किया गया है कि वे समाज परिवर्तन की मुहिम के तहत पहले स्वयं को तैयार करें। पंच परिवर्तन को पहले अपने जीवन में उतारे। साथ ही अपने परिवार में इन्हें अमल में लाएं। स्वयं में बदलाव लाने के बाद हो हम दूसरे से परिवर्तन के लिए कह सकते हैं। 

उन्होंने सीएम योगी के बयान पर पूछे गए सवाल पर सर कार्यवाह होसबले ने साफ़ कहा कि योगी जी ने सही तो कहा है। समाज के बंटने पर शक्ति कमजोर हो जाती है।

SP_Singh AURGURU Editor