दूसरे दिन स्टंप तक भारत के पांच विकेट पर 164 रन
मेलबर्न। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट मैच के दूसरे दिन की समाप्ति हो गई है। दूसरे दिन के खेल में भारतीय टीम ने 46 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। इससे पहले मेजबान टीम की पहली पारी 474 रन का स्कोर खड़ा किया था। इस तरह मेजबान के पास अभी 316 रनों की लीड बची हुई है। टीम इंडिया के लिए खेल के तीसरे दिन रविंद्र जडेजा और ऋषभ पंत पारी को आगे बढाएंगे।
मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ गई है। नाइट वाचमैन के रूप में बल्लेबाजी के लिए उतरे आकाश दीप सिंह भी बिना खाता खोले आउट हो गए। इस तरह टीम इंडिया को पारी में 5वां झटका लग गया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली सिर्फ 36 रन बनाकर आउट हो गए। विराट कोहली ने एक फिर से बाहर जाती हुई गेंद के साथ छेड़खानी कर अपना विकेट गंवाया। विराट कोहली ने अपनी इस पारी में 86 गेंद का सामना किया जिसमें 4 चौके शामिल
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट मैच के दूसरे दिन दमदार बल्लेबाजी कर रहे यशस्वी जायसवाल विराट कोहली के साथ गफलत का शिकार बनाकर रनआउट हो गए। यशस्वी 118 गेंद पर 82 रन बनाकर आउट हुए। यशस्वी तेजी से अपने शतक की ओर बढ़ रहे थे।ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती झटके के बाद यशस्वी जायसवाल ने टीम इंडिया के लिए मोर्चा संभाल लिया था। यशस्वी अपना अर्धशतक पूरा कर शतक की तरफ बढ़ रहे थे। यशस्वी के साथ विराट कोहली भी क्रीज पर अपना पैर जमा चुके थे।
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने फिफ्टी ठोकी। 29वें ओवर में मिचेल स्टार्क की गेंद पर तीन रन लेकर उन्होंने अपने 50 रन पूरे किए। 81 गेंदों पर उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया। इसी ओवर में भारतीय टीम के 100 रन भी पूरे हो गए। टी ब्रेक के बाद भारत के लिए यशस्वी जायसवाल के साथ विराट कोहली मैदान पर उतरे। दोनों ही बल्लेबाज पारी को आगे बढ़ा रहे थे।