ताजमहल पर सुरक्षा कवच और मजबूत, पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
विश्व धरोहर ताजमहल की सुरक्षा को लेकर आज थाना ताज सुरक्षा पुलिस टीम ने जल चौकी दशहरा घाट पर बड़े पैमाने पर मॉक ड्रिल अभ्यास किया। संभावित खतरों से निपटने और सुरक्षा तंत्र की मजबूती की परख के लिए आयोजित इस अभ्यास में ताज सुरक्षा पुलिस, सीआईएसएफ, थाना ताजगंज पुलिस, पीएसी, फायर सर्विस, बम डिस्पोजल दस्ता, डॉग स्क्वाड, एएस चेक टीम और अभिसूचना विभाग के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए।
आगरा। विश्व धरोहर ताजमहल की सुरक्षा को लेकर आज थाना ताज सुरक्षा पुलिस टीम ने जल चौकी दशहरा घाट पर बड़े पैमाने पर मॉक ड्रिल अभ्यास किया। संभावित खतरों से निपटने और सुरक्षा तंत्र की मजबूती की परख के लिए आयोजित इस अभ्यास में ताज सुरक्षा पुलिस, सीआईएसएफ, थाना ताजगंज पुलिस, पीएसी, फायर सर्विस, बम डिस्पोजल दस्ता, डॉग स्क्वाड, एएस चेक टीम और अभिसूचना विभाग के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए।
प्रभारी निरीक्षक थाना ताज सुरक्षा, बम डिस्पोजल दस्ता प्रभारी और CISF के अभिसूचना प्रभारी ने जवानों को सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश दिए। बी.डी.डी.एस टीम ने विभिन्न विस्फोटकों की पहचान करने के तरीकों पर जानकारी साझा की। मॉक ड्रिल के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा ताजमहल परिसर में घुसने की कोशिश को निष्फल करने का अभ्यास कराया गया।
डॉग स्क्वाड, बीडीएस टीम, CISF QRT और अन्य पुलिस बलों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए आवश्यक कार्यवाही की। इस मौके पर जवानों को अपने ड्यूटी स्थलों पर चौकस रहने और संघन चेकिंग के महत्व पर भी प्रशिक्षित किया गया।
इस अभ्यास का उद्देश्य ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना तथा आकस्मिक परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई करने की क्षमता को परखना रहा।