औद्योगिक विकास में योगदान के लिए चैम्बर अध्यक्ष मनोज बंसल और पूरन डावर समेत कई उद्यमी सम्मानित

आगरा। टाईम्स ऑफ इंडिया की ओर से होटल ताज, आगरा में आयोजित BRAND ICONS 2026 समारोह में औद्योगिक विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए नेशनल चैम्बर के अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल को सम्मानित किया गया। समारोह में चैम्बर के सदस्य पूरन डावर, नजीर अहमद, राजीव अग्रवाल, विकास चतुर्वेदी और नितिन कुमार गोयल सहित अन्य सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।

Aug 24, 2026 - 19:22
Aug 24, 2026 - 20:22
 0
औद्योगिक विकास में योगदान के लिए चैम्बर अध्यक्ष मनोज बंसल और पूरन डावर समेत कई उद्यमी सम्मानित
टाइइम्स ऒफ इंडिया द्वारा आगरा में आयोजित समारोह में चैंबर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल को सम्मानित करते समूह के अधिकारी।

मनोज कुमार बंसल ने सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि औद्योगिक विकास के लिए नेशनल चैम्बर पूर्व से ही निरंतर प्रयास करता रहा है और आगे भी यह प्रयास जारी रहेगा। प्रदेश का आर्थिक विकास उसके औद्योगिक विकास पर निर्भर करता है, इसलिए उद्यमियों और व्यापारियों को एकजुट होकर औद्योगिक विकास की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

चैम्बर अध्यक्ष ने कहा कि एक ही संस्था से जुड़े अनेक सदस्यों का प्रतिष्ठित मंच पर सम्मानित होना संगठन के लिए गौरव की बात है।

पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने चैम्बर अध्यक्ष को सम्मान मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि टाईम्स ऑफ इंडिया की ओर से चैम्बर के सदस्यों को सम्मानित करने की पहल उद्यमियों और व्यापारियों में नई ऊर्जा का संचार करेगी। ऐसे सम्मान औद्योगिक और व्यापारिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

कार्यक्रम में चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल, पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल और मनीष अग्रवाल, सदस्य प्रशांत जैन और सुशील बंसल सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

आशीष आर्य को भी मिला ब्रांड आइकॉन्स अवार्ड

 

ब्रांड आइकॉन्स अवार्ड ग्रहण करते आशीष आर्य।

इसी समारोह में युवा समाजसेवी आशीष आर्य को भी ब्रांड आइकॉन्स अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके समाज के प्रति समर्पण के लिए दिया गया। वे सामाजिक क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं। आशीष आर्य वर्तमान में एमवीआई क्लब शमसाबाद के अध्य़क्ष हैं। वे पूर्व में अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा में राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री और विश्व हिंदू परिषद ब्रजप्रांत के उपाध्यक्ष पद का दायित्व भी संभाल चुके हैं।

SP_Singh AURGURU Editor