सात घंटे में 97 लाख की चोरी का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को शू फैडरेशन ने किया सम्मानित

आगरा। आगरा पुलिस ने पिछले दिनों जूता व्यापारी के यहां हुई 97 लाख रुपये की बड़ी चोरी का खुलासा महज़ सात घंटे में करने वाली पुलिस टीम को आज सम्मानित किया गया। यह सम्मान द आगरा शू फैक्टर्स फैडरेशन की ओर से एक समारोह में किया गया।

Jan 24, 2026 - 19:36
 0
सात घंटे में 97 लाख की चोरी का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को शू फैडरेशन ने किया सम्मानित
आगरा शू फैक्टर्स फेडरेशन कार्यालय में शनिवार को आयोजित समारोह में सम्मानित की गई पुलिस टीम।

हींग की मंडी स्थित फैडरेशन कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एसीपी वीरेन्द्र दुबे, फेडरेशन अध्यक्ष विजय सामा, थाना एमएम गेट के थानाध्यक्ष रोहित कुमार और नाई की मंडी के थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से फेडरेशन के संस्थापक स्व. राजकुमार सामा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात चोरी के खुलासे में शामिल समस्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पटका पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

पुलिस ने सेवा, सुरक्षा और संवेदना को जमीन पर उतारा

फेडरेशन अध्यक्ष विजय सामा ने कहा कि मुख्यमंत्री की सेवा, सुरक्षा और संवेदना की भावना को आगरा पुलिस ने शब्दों में नहीं, बल्कि काम में उतारकर दिखाया है। सात घंटे में चोरी का खुलासा कर पुलिस ने व्यापारियों का भरोसा और मजबूत किया है।
उन्होंने घोषणा की कि फेडरेशन की ओर से सीसीटीवी कैमरे और कंट्रोल रूम बनवाकर दिए जाएंगे, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके और व्यापारी निडर होकर व्यापार कर सकें।

व्यापारियों का भरोसा हमारी सबसे बड़ी ताकत- एसीपी

मुख्य अतिथि एसीपी वीरेन्द्र दुबे ने कहा कि व्यापारियों का विश्वास पुलिस और शासन-प्रशासन पर था, जिस पर पुलिस पूरी तरह खरी उतरी। समय पर सूचना मिलने और साइबर व फील्ड टीम के बेहतर समन्वय से यह सफलता संभव हो सकी। उन्होंने हाल के दिनों में हुई अन्य महत्वपूर्ण आपराधिक घटनाओं के सफल खुलासों का भी उल्लेख किया।

इस अवसर पर नरेन्द्र पुरुस्नानी, दिलप्रीत सिंह, अजय महाजन, अनिल लाल, हरीश वांजनी, सुरेश सीतलानी, गोवर्धन सुनेजा, संजय मगन, चाँद दीवान, प्रमोद जैन, मोना भाई, मुरलीधर जी, राजेश कर्मचंदानी, प्रमोद महाजन, घनश्याम दास जी, दिलीप खुबचंदानी, सुनील विज, भीष्म लालवानी, ईश्वर सेवकानी, ललित जी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

इन पुलिसकर्मियों का किया गया सम्मान

थानाध्यक्ष रोहित कुमार, थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार, सौरभ सिंह, अमित कुमार, शुभम सिद्धू, सुधांशु वाजपेयी, सचिन रोशा, विश्वेश्वर पंवार, शिवम राठी, विकाश, मोहित कुमार (सभी उप निरीक्षक), अजय सिंह, आदेश, पवन, विजय, नितिन बालियान, अनूप, विनय, शुभम वर्मा (सभी कांस्टेबल)।

ज्ञातव्य है कि उक्त सराहनीय कार्य के लिए पुलिस आयुक्त द्वारा भी पूरी टीम को 25,000 रुपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई थी।

SP_Singh AURGURU Editor