दयालबाग राइफल क्लब के 57वें वार्षिकोत्सव पर शूटिंग प्रतियोगिता

  आगरा। दयालबाग राइफल क्लब, जिसका मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों में खेल की भावना को विकसित करना और आत्मरक्षा के लिए राइफल चलाने की योग्यता को प्रोत्साहित करना है, ने इस वर्ष भी अपना वार्षिकोत्सव मनाया।

Mar 16, 2025 - 18:29
 0
दयालबाग राइफल क्लब के 57वें वार्षिकोत्सव पर शूटिंग प्रतियोगिता
दयालबाग राइफल रेंज पर रविवार को दयालबाग राइफल क्लब के वार्षिकोत्सव के प्रतिभागी एवं अन्य।  

इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए क्लब हर वर्ष नवयुवकों को राइफल चलाने की ट्रेनिंग देने की व्यवस्था करता है। इस वर्ष भी नवयुवकों और नवयुवतियों ने इस प्रशिक्षण में भाग लिया। क्लब के करीब 1200 आजीवन सदस्य हैं, जिनमें कुछ सेना के भूतपूर्व और वर्तमान अधिकारी जैसे मेजर जनरल, बिग्रेडियर, तथा कर्नल आदि शामिल हैं, जो क्लब में प्रशिक्षण देने में सहयोग करते हैं।

क्लब हर वर्ष अपने सदस्यों के लिए अपने उद्देश्य के तहत शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन करता है। इस वर्ष लगभग 200 सदस्यों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। इस वर्ष संपन्न हुई प्रतियोगिता के चैंपियंस एवं अन्य वर्ग के विजेताओं के नाम इस प्रकार हैं-

रतन, पुनि गौर सतसंगी, नीतू कुमारी, वी. अमृता, यशवीर संधू, आनंद कुमार, आलोक यादव, एवं एम. प्रियदर्शिनी।

राइफल क्लब के सचिव स्वामी दयाल सिंह द्वारा इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

SP_Singh AURGURU Editor