साड़ी में गजब की एलीगेंट दिख रही हैं श्रद्धा कपूर
मुंबई। श्रद्धा कपूर का फैशन सेंस हमेशा से ही ट्रेंड सेट करता आया है। खासकर जब बात ट्रेडिशनल लुक्स की हो तो उनकी सादगी और एलीगेंस हर किसी का दिल जीत लेती है। नवरात्रि के मौके पर श्रद्धा कपूर के खूबसूरत साड़ी लुक्स बेस्ट इंस्पिरेशन साबित हो सकते हैं।
हाल ही में ली गई तस्वीरों में श्रद्धा कपूर ने डार्क कलर की रेड साड़ी पहनी हैं, साथ गोल्डन ब्लाउज कैरी किया है। साड़ी का रिच कलर और मिनिमल ज्वेलरी उन्हें रॉयल और एलिगेंट लुक दे रहा है। यह फेस्टिव सीजन के लिए परफेक्ट चॉइस है।
एक तस्वीर में श्रद्धा ने बनारसी पर्पल सिल्क साड़ी पहनी है, जिसे उन्होंने ग्रीन ब्लाउज के साथ मैच किया है। बन हेयरस्टाइल और गजरे के साथ उनका यह क्लासिक इंडियन लुक नवरात्रि या किसी भी पूजा के मौके पर बेहद खूबसूरत लगेगा।
श्रद्धा कपूर ने साड़ी में कई तस्वीरें खिंचवाई हैं, जो फेस्टिव सीजन में महिलाओं को खास आकर्षित करती हैं। एक तस्वीर में श्रद्धा ने रेड कलर की सिल्क साड़ी और लंबे ब्रेड हेयरस्टाइल और बैकलेस ब्लाउज उनके ट्रेडिशनल लुक को और भी ग्रेसफुल बना रहे हैं। यह लुक क्लासिक और एलीगेंट दोनों का बेहतरीन मेल है।
एक अन्य तस्वीर में श्रद्धा ने गोल्डन-येलो साड़ी पहनी है, जिसे उन्होंने खुले बालों और माथे पर सजी मांग टीका के साथ कैरी किया है। उनका यह लुक फेस्टिव वाइब्स और ट्रेडिशनल चार्म से भरा हुआ है।
इसी तरह श्रद्धा कपूर ने रेड और ग्रीन कॉम्बिनेशन वाली साड़ी, खुले बाल, झुमके और सिंपल मेकअप के साथ दिख रहीं हैं।