मोतीकटरा जैन मंदिर में श्रीजी विराजमान समारोह, नेमिनाथ भगवान के जन्म-तप कल्याणक पर उमड़ी श्रद्धा

आगरा। मोतीकटरा स्थित जत्ती कटरा के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बुधवार को 22वें तीर्थंकर भगवान नेमिनाथ के जन्म एवं तप कल्याणक के पावन अवसर पर श्रीजी विराजमान समारोह सानंद सम्पन्न हुआ। समारोह का आयोजन आचार्यश्री चैत्यसागर जी महाराज एवं गुरुमां शाश्वतमति माता जी ससंघ के दिव्य सान्निध्य में संपन्न हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भाग लिया।

Jul 30, 2025 - 17:10
 0
मोतीकटरा जैन मंदिर में श्रीजी विराजमान समारोह, नेमिनाथ भगवान के जन्म-तप कल्याणक पर उमड़ी श्रद्धा
मोतीकटरा के जैन मंदिर में बुधवार को हुए श्रीजी विराजमान और नेमिनाथ भगवान के जन्म-तप कल्याणक कार्यक्रम की एक झलक।  

अभिषेक और शांतिधारा से हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक एवं शांतिधारा से हुआ। इसके पश्चात विधानाचार्य पंडित जिनेन्द्र जैन शास्त्री के निर्देशन में श्रीजी की प्रतिमाओं को वैदिक विधि-विधान से वेदी में विराजमान कराया गया।

सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रभु पार्श्वनाथ के समक्ष सामूहिक रूप से निर्वाण लाडू चढ़ाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस शुभ अवसर पर भक्ति एवं संयम का अद्भुत संगम देखने को मिला।

श्रीफल भेंटकर लिया आशीर्वाद

मोती कटरा जैन समाज के श्रद्धालुओं ने आचार्यश्री के चरणों में श्रीफल भेंट कर उनका मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में धर्मभाव, श्रद्धा और संगठन की अनुपम छवि देखने को मिली।

संगीत और संचालन से भावों में बहा वातावरण

कार्यक्रम में भक्ति संगीत शशि पाटनी द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। संचालन मनोज जैन बाकलीवाल ने प्रभावशाली ढंग से किया। इस अवसर पर निर्मल मौठया, मनोज जैन बाकलीवाल, पंकज जैन, संजीव जैन, पन्नालाल गोधा, अशोक सेठी, कमल जैन, आकाश जैन, अमन जैन, दीपक जैन, हुकम जैन, शुभम जैन सहित मोती कटरा जैन समाज के अनेक सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Bottom of Form

SP_Singh AURGURU Editor