22 अगस्त से बल्केश्वर में श्रीमद्भागवत कथा, चिन्मयानंद बापू जीवनोपयोगी संदेश, 21 को कलश यात्रा
आगरा। जन्माष्टमी के उपरांत नंदोत्सव के शुभ अवसर पर बल्केश्वर पार्क में विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट की आगरा इकाई द्वारा 22 से 28 अगस्त तक आयोजित की जा रही श्रीमद्भागवत कथा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। गुरुवार को आयोजित समारोह में भागवत कथा का आमंत्रण पत्र बल्केश्वर महादेव मंदिर के महंत कपिल नागर, अर्चित पंड्या और प्रमुख समाजसेवी पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वाले द्वारा विमोचित किया गया।
राष्ट्रीय संत चिन्मयानंद बापू प्रतिदिन सायं 3:00 से 7:00 बजे तक कथा स्थल पर भागवत कथा के लोकप्रिय प्रसंगों का मार्मिक विवेचन करेंगे।
कथा से पूर्व 21 अगस्त की सुबह, 2100 महिलाएं महालक्ष्मी मंदिर बल्केश्वर से कथा स्थल तक भव्य मंगल कलश यात्रा में सहभागिता करेंगी। यह यात्रा आस्था, संस्कृति और समाजिक एकता की मिसाल बनेगी।
कथा के साथ-साथ प्रतिदिन पर्यावरण संरक्षण, मां यमुना आरती, यमुना स्वच्छता अभियान, गौ माता पूजन, हर घर तुलसी, और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम भी होंगे।
डॉ. विजय किशोर बंसल, ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक एवं मार्गदर्शक ने आगरा वासियों से अपील की कि वे इस दिव्य आयोजन से जुड़ें और श्रीमद्भागवत कथा का नित्य श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करें।
विमोचन कार्यक्रम में सुमन गोयल, कथा के मुख्य यजमान सुगंधी परिवार की विनीता, गोविंद, अमित, आशीष, हिमानी सुगंधी, पार्षद पूजा बंसल, तीरथ कुशवाह, भोलानाथ अग्रवाल, हरिओम गोयल, ममता सिंघल, मनीष बंसल (टेंप्टेशन), गिर्राज बंसल, अखिल बंसल, केएम सिंघल, राकेश गुप्ता, विजय वर्मा, रजनी गोयल, कुमकुम उपाध्याय, आशा अग्रवाल, मीरा कुशवाह, अनामिका आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।