ग्रीन पर भारी शुभमन गिल की पारी, गुजरात ने लगाई जीत की हैट्रिक, केकेआर की पांचवीं हार
कैमरन ग्रीन के अर्धशतक पर शुभमन गिल की 86 रनों की पारी भारी पड़ी, जिससे गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइटराइडर्स को शिकस्त देकर आईपीएल 2026 में जीत की हैट्रिक लगा दी है। वहीं, केकेआर को अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश है। छह मैचों में अजिंक्य रहाणे की टीम की यह 5वीं हार है।
नई दिल्ली। गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 में जीत की हैट्रिक लगाते हुए कोलकाता नाइटराइडर्स को 5 विकेट से मात दी। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए सीजन के 25वें मुकाबले में शुभमन गिल ने 86 रन की कप्तानी पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिला दी। उनकी यह भारी कैमरन ग्रीन के 79 रनों पर भारी पड़ी। पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्रीन की मदद से केकेआर ने 180 रन का स्कोर बनाया था। गुजरात ने 19.4 ओवर में रन 181 बनाकर लक्ष्य का पीछा कर लिया। गुजरात की यह सीजन में तीसरी जीत है।
गिल ने कप्तानी पारी खेलते हुए इस मुकाबले को जिताने में अहम भूमिका निभाई। लक्ष्य का पीछा करते हुए साई सुदर्शन के साथ ओपनिंग करते हुए गिल ने पहले विकेट के लिए 57 रन की शानदार साझेदारी की. 22 रन बनाकर सुदर्शन चलते बने, लेकिन गिल ने एक छोर संभाले रखा और तेज बैटिंग करते हुए 27 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। गिल ने जोस बटलर के साथ दूसरे विकेट के लिए 38 रन और तीसरे विकट के लिए वॉशिंगटन सुंदर के साथ 46 रन की पार्टनरशिप कर जीत की नींव रखी। हालांकि, शतक के करीब पहुंचकर वह आउट हो गए। गिल ने 50 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्के की मदद से 86 रन की पारी खेली।