शैल विन स्मृति में शटल की गूंज: पंचम अंतरविद्यालयी बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल सम्पन्न, फाइनल में भिड़ेंगे उभरते सितारे

आगरा। स्वर्गीय श्रीमती शैली शाह की स्मृति को खेल भावना के माध्यम से जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित पंचम शैल विन अंतर्विद्यालयी बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दिन 6 जनवरी को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। रोमांचक मैचों, अनुशासित खेल और खिलाड़ियों के जोश ने टूर्नामेंट को ऊंचे स्तर पर पहुंचा दिया।

Jan 6, 2026 - 18:30
 0
शैल विन स्मृति में शटल की गूंज: पंचम अंतरविद्यालयी बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल सम्पन्न, फाइनल में भिड़ेंगे उभरते सितारे
पंचम शैल विन स्मृति अंतरविद्यालयी बैडमिंटन टूर्नामेंट की एक झलक।

सेमीफाइनल मुकाबलों के परिणाम

अंडर-13 सिंगल्स (बालिका) में वैष्णवी आचार्य (सचदेवा मिलेनियम स्कूल) ने चेष्टा (शिवालिक कैम्ब्रिज) को पराजित किया। नव्या (सेंट पैट्रिक स्कूल) ने अन्वी (दिल्ली पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल) को हराया।

अंडर-13 सिंगल्स (बालक) में आर्यन (गायत्री पब्लिक स्कूल, वज़ीरपुरा) ने ओनिश खंडेलवाल (प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल) को पराजित किया। अक्षत (शिवालिक कैम्ब्रिज) ने विकास (सरस्वती विद्या मंदिर) को शिकस्त दी।

अंडर-17 सिंगल्स (बालिका) में इशी (ताज इंटरनेशनल) ने अंशिता (सेंट थॉमस स्कूल) को हराया। जया (गायत्री पब्लिक स्कूल, वज़ीरपुरा) ने प्रियांशी (गायत्री पब्लिक स्कूल) को पराजित किया।

अंडर-17 सिंगल्स (बालक) में अर्पित अग्रवाल (प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल) ने ऋषभ यादव (सरस्वती विद्या मंदिर) को हराया। हर्षज (गायत्री पब्लिक स्कूल, वज़ीरपुरा) ने तानिश (कर्नल ब्राइटलैंड) को मात दी।

अंडर-17 मिक्स्ड डबल्स में आयुष/स्मिता (सेंट एंड्रयूज स्कूल, कमला नगर) ने अभिनव/आरती (कर्नल ब्राइटलैंड) को पराजित किया। भविष्य/दिव्यांशी (दिल्ली पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल) ने अग्रिम/अंजलि (शिवालिक कैम्ब्रिज कॉलेज) को हराया।

सेमीफाइनल में विजयी रहे खिलाड़ी अब फाइनल मुकाबलों में आमने-सामने होंगे। फाइनल के विजेताओं को नकद पुरस्कार, प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए जाएंगे।

आयोजन में इनकी रही प्रमुख भूमिका

इस अवसर पर टूर्नामेंट प्रभारी एवं विद्यालय के क्रीड़ा शिक्षक अभि सिरोही, नरेंद्र कुशवाह, काजल वासुदेवा, ऋषभ गौतम, आसिया कैफ़, चीफ रेफरी एम.पी. भल्ला तथा ऑफिशियल्स मयंक कपूर, इमरान, चंद्रकांत, नितिन और तनीश की उपस्थिति में मैच सफलतापूर्वक संपन्न हुए।

SP_Singh AURGURU Editor