श्वेता तिवारी ने धूम-धड़ाके से मनाया 45वां जन्मदिन, परिवार और दोस्तों संग एंजॉय करती दिखीं एक्ट्रेस

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी का आज 4 अक्टूबर को  45वां जन्मदिन है, जिसे एक्ट्रेस ने परिवार और दोस्तों संग बेहद खास अंदाज में मनाया। श्वेता तिवारी के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं।

Oct 4, 2025 - 22:57
 0
श्वेता तिवारी ने धूम-धड़ाके से मनाया 45वां जन्मदिन, परिवार और दोस्तों संग एंजॉय करती दिखीं एक्ट्रेस

मुंबई। टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। आज भी श्वेता तिवारी को लोग 'टीवी की प्रेरणा' के नाम से जानते हैं। एक्ट्रेस का आज 45वां जन्मदिन है, जिसपर फैंस और टीवी स्टार्स उन्हें खूब सारी बधाइयां दे रहे हैं। श्वेता तिवारी ने अपने जन्मदिन को परिवार और दोस्तों संग बेहद जबरदस्त अंदाज में मनाया। श्वेता तिवारी के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जो एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर साझा की हैं।

श्वेता तिवारी ने जन्मदिन के खास मौके पर जायकों का लुत्फ उठाया। एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए बेटी पलक तिवारी और दोस्तों को जन्मदिन को खास बनाने का क्रेडिट दिया। श्वेता तिवारी अपनी फोटोज में एंजॉयमेंट में बिल्कुल चूर नजर आईं। इस तस्वीर में भी श्वेता तिवारी के चेहरे पर खुशी देखने लायक रही। एक्ट्रेस भले ही 45 वर्ष की हो चुकी हैं, लेकिन उन्हें देखकर उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है।
 
श्वेता तिवारी ने इन फोटोज को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "ये जन्मदिन सच में ऐसा था जिसे भुलाया नहीं जा सकता है। इतना सारा प्यार और कोशिशें इसे इतना खास बनाने के लिए। खासकर पलक तिवारी, विकास कालांतरी, पायल सोनी और श्रेया चौबे, मेरे शानदार दोस्तों जिन्होंने मुझे इतना स्पेशल महसूस कराया। आप सभी का शुक्रिया।"
 
श्वेता तिवारी अपनी एक फोटो में बेहद बोल्ड और बेबाक अंदाज में नजर आईं। ये पहली बार नहीं है जब श्वेता तिवारी ने अपने ग्लैमरस लुक्स से फैंस को हैरान किया हो। श्वेता तिवारी पूल में दोस्तों के साथ चिल करती दिखाई दीं। सबके चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान थी। उनकी फोटोज देख फैंस भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं और जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं।