एसओएस वॊलंटियर ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, ऑटो में छूटा गहनों-नकदी से भरा बैग महिला को लौटाया

आगरा। राजामंडी स्टेशन से ऑटो में होटल पहुंची महिला यात्री जल्दबाजी में अपना एक बैग ऑटो में ही भूल गईं। बैग में गहने और नकद राशि थी। ऑटो चालक और सोल्जर्स ऑफ सोसाइटी (एसओएस) के वॉलंटियर मोती राम की नजर बैग पर पड़ी तो उन्होंने बिना देर किए महिला को उसका सामान सुरक्षित वापस कर दिया। मोती राम के इस कार्य ने ईमानदारी और इंसानियत की मिसाल पेश की है।

Sep 13, 2026 - 13:44
 0
एसओएस वॊलंटियर ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, ऑटो में छूटा गहनों-नकदी से भरा बैग महिला को लौटाया
महिला यात्री को उसका बैग वापस लौटाते ऒटो चालक मोती राम।

महिला यात्री राजामंडी स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए ऑटो से पहुंची थीं। स्टेशन के अंदर पहुंचने के बाद उन्हें पता चला कि उनके सामान में शामिल एक बैग ऑटो में ही छूट गया है। इस बैग में गहने और नकद राशि होने के कारण महिला के लिए चिंता बढ़ गई।

इधर, ऑटो चालक मोती राम की नजर बैग पर पड़ी। उन्होंने बैग अपने पास रखने या उसमें मौजूद सामान को लेकर किसी तरह की लापरवाही करने के बजाय तत्काल महिला को सामान लौटाने का फैसला किया। वह स्टेशन पहुंचे और महिला को उनका बैग सुरक्षित वापस कर दिया। बैग मिलने पर महिला ने मोती राम का हृदय से धन्यवाद किया।

एसओएस परिवार करेगा सम्मानित

सोल्जर्स ऑफ सोसाइटी (एसओएस) के संस्थापक एवं व्यवहार विज्ञानी डॉ. नवीन गुप्ता ने मोती राम के इस कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि एसओएस परिवार ऐसे ईमानदार और जिम्मेदार नागरिकों पर गर्व करता है। मोती राम को शीघ्र ही सम्मानित किया जाएगा।

डॉ. नवीन गुप्ता ने कहा कि समाज में ईमानदारी और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने के लिए ऐसे उदाहरण महत्वपूर्ण हैं। ईमानदारी ही समाज की असली ताकत है।

SP_Singh AURGURU Editor