आगरा-बाह रोड पर तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

आगरा। थाना फतेहाबाद क्षेत्र में आगरा–बाह मार्ग पर नयापुरा खंडेर के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि बाइक पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद कार चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

Dec 26, 2025 - 22:15
 0
आगरा-बाह रोड पर तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
आगरा-बाह रोड पर फतेहाबाद क्षेत्र में कार की टक्कर के बाद जमीन पर पड़ी बाइक। कार भी दिख रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आगरा–बाह मार्ग पर तेज गति से आ रही कार ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर जा गिरे। एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा युवक गंभीर हालत में तड़पता रहा।

घटना की सूचना मिलते ही फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल युवक को तत्काल एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने मृतक युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक और घायल युवक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और वाहन के नंबर के आधार पर फरार चालक की तलाश की जा रही है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

SP_Singh AURGURU Editor