‘सीधी बात’ में होंगे सीधे सवाल, 24 सितंबर को युवाओं से रूबरू होंगे सांसद नवीन जैन

आगरा में पर्युषण पर्व के अवसर पर युवा जैन मिलन की ओर से 24 सितंबर को ‘सीधी बात’ नाम से विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें राज्यसभा सांसद नवीन जैन आगरा के युवाओं और समाज के लोगों से सीधे संवाद करेंगे। कार्यक्रम में सवाल-जवाब के साथ युवाओं और समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर खुली चर्चा होगी और समाधान के रास्ते तलाशने का प्रयास किया जाएगा।

Sep 22, 2026 - 18:43
 0
‘सीधी बात’ में होंगे सीधे सवाल, 24 सितंबर को युवाओं से रूबरू होंगे सांसद नवीन जैन
सीधी बात कार्यक्रम का पोस्टर जारी करते कार्यक्रम के आयोजक।

आगरा। पर्युषण पर्व के पावन अवसर पर युवा जैन मिलन, आगरा की ओर से युवाओं और समाज से जुड़े मुद्दों पर सीधे संवाद के लिए विशेष कार्यक्रम ‘सीधी बात’ का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नवीन जैन आगरा के युवाओं और समाज के लोगों से रूबरू होंगे। इस दौरान मंच से एकतरफा भाषण के बजाय सीधे सवाल-जवाब और संवाद पर जोर रहेगा।

कार्यक्रम 24 सितंबर 2026, गुरुवार को रात आठ बजे से श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर, डी-ब्लॉक, कमला नगर, आगरा में आयोजित होगा। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम की मूल भावना ‘सवाल भी होंगे, जवाब भी होंगे और रास्ते भी निकलेंगे’ पर आधारित है।

युवाओं को सीधे सवाल पूछने का मिलेगा अवसर

‘सीधी बात’ कार्यक्रम की खासियत यह होगी कि इसमें युवा और समाज के लोग अपनी जिज्ञासाओं और सवालों को सीधे सांसद के सामने रख सकेंगे। समाज, युवा वर्ग और आगरा से जुड़े विभिन्न विषयों पर खुलकर विचार-विमर्श किया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि कार्यक्रम का उद्देश्य केवल मंचीय भाषण तक सीमित रहना नहीं, बल्कि संवाद के माध्यम से ऐसे मुद्दों को सामने लाना है, जिन पर युवाओं और समाज के लोगों की जिज्ञासा रहती है। सवालों के सीधे जवाब के साथ विभिन्न विषयों पर आगे की दिशा और संभावित समाधान पर भी चर्चा की जाएगी।

‘सवाल भी होंगे, जवाब भी होंगे और रास्ते भी निकलेंगे’

युवा जैन मिलन के पदाधिकारियों के मुताबिक ‘सीधी बात’ को संवाद के ऐसे मंच के रूप में तैयार किया गया है, जहां सवाल पूछने और अपनी बात रखने के लिए लोगों को अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी को विशेष महत्व दिया गया है। पर्युषण पर्व के दौरान आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को सामाजिक संवाद और विचार-विमर्श के अवसर के रूप में देखा जा रहा है। युवा जैन मिलन ने समाज के युवाओं और नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सार्थक बनाने का आग्रह किया है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जैन युवा मिलन के सचिन जैन आरसीएम, अंकुर जैन, अंकुर जैन रहीस, अनुज जैन क्रांति, अजय जैन, अमित जैन तहसील, अखिल जैन और मीडिया प्रभारी राहुल जैन सहित अन्य पदाधिकारी सक्रिय हैं।