आगरा के विद्यालयों में छात्रों ने विज्ञान और तकनीकी रचनात्मकता के मॉडल प्रदर्शित कर दिखाई प्रतिभा

आगरा। शहर के दो विद्यालयों, पुलिस मॊडर्न स्कूल और श्रीमती बैजंती देवी इंटर कॊलेज में विद्यार्थियों ने विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र में अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन किया। इन प्रदर्शनों में छात्रों ने नवाचार, पर्यावरण जागरूकता और तकनीकी दक्षता से तैयार किए गए मॉडल प्रस्तुत किए, जिन्हें देखकर अभिभावक और अतिथि उत्साहित और प्रभावित हुए। प्रदर्शनी ने छात्रों की प्रतिभा और भविष्य की चुनौतियों का सामना करने की क्षमता को उजागर किया।

Oct 17, 2025 - 20:41
 0
आगरा के विद्यालयों में छात्रों ने विज्ञान और तकनीकी रचनात्मकता के मॉडल प्रदर्शित कर दिखाई प्रतिभा
पुलिस मॊडर्न स्कूल में आयोजित विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी में बच्चों की रचनात्मकता का अवलोकन करते आईपीएस संजय महाडिक।

पुलिस मॉडर्न स्कूल आगरा में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी ‘उड़ान’

आगरा। पुलिस मॉडर्न स्कूल, रिजर्व पुलिस लाइंस, कमिश्नरेट में आज 17 अक्टूबर 2025 को वार्षिक प्रदर्शनी ‘उड़ान’ का आयोजन किया गया, जिसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्री अक्षय संजय महाडिक (आईपीएस) ने किया। प्रदर्शनी में कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और वाणिज्य के मॉडल प्रदर्शित किए। प्रमुख मॉडल जैसे अर्थ क्बैक डिटेक्टर, चिट्टी रोबोट, रेन डिटेक्टर और क्लाथ कलेक्टर, मैथ्य पार्क, अब्स्ट्रकल रोवर, स्लीप सेफ्टी आदि की विशेष सराहना हुई।

कक्षा 1 से 7वीं तक के विद्यार्थियों ने आर्ट एवं क्राफ्ट के डेकोरेटिव आइटम्स तैयार किए। इसमें बॉल हैंगिंग, लिपॉन आर्ट, रेडीमेड रंगोली, पिचवई और अन्य आकर्षक सजावटी वस्तुएँ प्रदर्शित की गईं। प्रदर्शनी ने बच्चों की रचनात्मकता और नवाचार को दर्शाया।

प्रतियोगिता के आयोजन में उप प्रधानाचार्या श्रीमती रीना मेहता और शिक्षकगण अनुपम प्रताप सिंह, गौरव शाक्य, नितिश शर्मा, अमन वाजपेयी, भारती शर्मा, अनुज कुमार, शिल्पी चौधरी ने सक्रिय भूमिका निभाई। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रचना श्रीवास्तव ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों और सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

श्रीमती वैजन्ती देवी इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी, 36 वैज्ञानिक मॉडल प्रदर्शित

विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते एसआई ट्रैफिक अरुण उपाध्याय एवं अन्य अतिथि।

आगरा। बिचपुरी स्थित श्रीमती वैजन्ती देवी इंटर कॉलेज में कक्षा 9 से 12 के छात्रों-छात्राओं ने दिवाली से पूर्व विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया। इस प्रदर्शनी में कुल 36 वैज्ञानिक मॉडल प्रदर्शित किए गए, जिनमें विंडमिल, ऑपरेशन सिंदूर, हाइड्रोलिक इलेक्ट्रिसिटी, चंद्रयान 3, डाइजेशन सिस्टम जनरेटर, रिफ्लेक्शन मॉडल, पॉल्यूशन वर्किंग मॉडल, अर्थक्वेक अलार्म मशीन, लॉस ऑफ़ रिफ्लेक्शन, एयर कूलर, सोलर पैनल, फायर फैन, पवन चक्की, न्यूटन पेंडुलम, हाइड्रो पावर इलेक्ट्रिसिटी, स्मोक ऑब्जरवेशन मशीन, कार्बन पुरीफिकेशन मॉडल, डाइजेस्टिव सिस्टम, ऑटोमेटिक वाटर ब्लॉकिंग सिस्टम, वेस्टीवाटर ट्रीटमेंट वर्किंग सिस्टम, लक्स वर्किंग मॉडल, हाइड्रोलिक ट्रैक, किडनी फंक्शन, फंडामेंटल राइट्स, मॉडल ऑफ़ लग्स, ह्यूमन एक्स्क्रेटरी सिस्टम, एसीएंट वाटर फिल्टर, वोल्कैनो, होलोग्राम और सोलर सिस्टम प्रमुख थे।

विद्यालय के निदेशक तपेश शर्मा और नितेश शर्मा ने कहा कि सभी प्रोजेक्ट छात्रों की रचनात्मक और तकनीकी सोच का जीवंत उदाहरण हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्या अर्चना शर्मा ने कहा कि छात्रों ने अपने मॉडल के माध्यम से वैज्ञानिक सोच और तकनीकी क्षमता का परिचय दिया है।

मुख्य अतिथि एस.आई. ट्रैफिक पुलिस अरुण उपाध्याय के साथ विद्यालय परिवार की संस्थापिका श्रीमती सुशील शर्मा, प्रबंधक योगेश शर्मा, शिक्षकगण और कई अभिभावक उपस्थित रहे। अभिभावकों ने बच्चों की रचनात्मकता और शिक्षकों द्वारा दी गई प्रेरणा की सराहना की।

SP_Singh AURGURU Editor