नेत्रदान से अमर हुए सुभाष बंसल, परिजनों ने दिया मानवता का संदेश, दो जिंदगियों को मिलेगी रोशनी

आगरा। छीपीटोला निवासी 76 वर्षीय सुभाष बंसल के रविवार को निधन के बाद उनके परिजनों ने समाज के प्रति संवेदनशीलता और प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए उनकी कॉर्निया एसएन मेडिकल कॉलेज की आई बैंक को दान कर दी। इस निर्णय से दो जरूरतमंद लोगों को नई दृष्टि मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

Feb 16, 2026 - 20:46
 0
नेत्रदान से अमर हुए सुभाष बंसल, परिजनों ने दिया मानवता का संदेश, दो जिंदगियों को मिलेगी रोशनी
सुभाष बंसल।

आगरा। छीपीटोला निवासी 76 वर्षीय सुभाष बंसल के रविवार को निधन के बाद उनके परिजनों ने समाज के प्रति संवेदनशीलता और प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए उनकी कॉर्निया एसएन मेडिकल कॉलेज की आई बैंक को दान कर दी। इस निर्णय से दो जरूरतमंद लोगों को नई दृष्टि मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

परिजनों ने इस पुनीत कार्य के लिए हेल्प आगरा के कार्यकारिणी सदस्य मनीष बंसल से संपर्क किया। सूचना मिलते ही एसएन मेडिकल कॉलेज की नेत्र आई बैंक इंचार्ज डॉ. शेफाली मजूमदार के निर्देशन में चिकित्सकों की टीम सक्रिय हो गई। ग्रीफ काउंसिलर दीपक शर्मा के सहयोग से पूरी नेत्रदान प्रक्रिया सम्मानपूर्वक और निर्धारित समय में संपन्न कराई गई।

नेत्रदान प्रभारी प्रतीक जैन, महामंत्री गौतम सेठ तथा मीडिया प्रभारी नंदकिशोर गोयल ने सुभाष बंसल के परिवार के इस निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि मृत्यु के बाद नेत्रदान सबसे बड़ा मानव सेवा कार्य है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे भी अपने जीवनकाल में नेत्रदान का संकल्प लें और मृत्यु के उपरांत अपने परिजनों को इसके लिए प्रेरित करें।

संस्था की ओर से बताया गया कि नेत्रदान के लिए 24 घंटे हेल्पलाइन नंबर 9319111000 पर संपर्क किया जा सकता है। समय पर सूचना मिलने से कॉर्निया सुरक्षित रूप से संरक्षित कर जरूरतमंद मरीजों तक पहुंचाई जा सकती है।