सुंदरानी आई हॉस्पिटल को मिली अत्याधुनिक जापानी मशीन: जरूरतमंदों को मिलेगी आंखों की नई रोशनी

आगरा। समाजसेवा और मानवता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को साकार करते हुए रोटरी क्लब ऑफ आगरा ने सुंदरानी चैरिटेबल आई हॉस्पिटल में अत्याधुनिक जापानी ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप स्थापित कर स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुकेश मित्तल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा जनहित में समर्पित इस विश्वस्तरीय मशीन के माध्यम से अब आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद मरीजों को मोतियाबिंद सहित आंखों के जटिल ऑपरेशनों की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

Jun 4, 2026 - 18:15
 0
सुंदरानी आई हॉस्पिटल को मिली अत्याधुनिक जापानी मशीन: जरूरतमंदों को मिलेगी आंखों की नई रोशनी
सुंदरानी आई हॊस्पिटल में स्थापित आधुनिक मशीन का उद्घाटन करते रोटरी क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राजन विद्यार्थी। साथ मौजूद हैं क्लब के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी।

बालूगंज स्थित सुंदरानी चैरिटेबल आई हॉस्पिटल समिति में आयोजित समारोह में अत्याधुनिक जापानी ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप (ताकागी जापान ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप, मॉडल ओएम-6) का उद्घाटन किया गया। यह मशीन मुकेश मित्तल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा अस्पताल को समर्पित की गई है। इस सेवा कार्य के प्रमुख प्रेरणास्रोत अतुल ग्रुप एवं मुकेश मित्तल वेलफेयर फाउंडेशन के चेयरमैन रोटेरियन रामशरण मित्तल रहे।

समारोह के मुख्य अतिथि रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राजन विद्यार्थी ने फीता काटकर मशीन का उद्घाटन किया। उन्होंने इस पहल को स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक अनुकरणीय प्रयास बताया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर शरद चंद्रा तथा रोटेरियन नीरव निमेश उपस्थित रहे।

रोटरी क्लब ऑफ आगरा के अध्यक्ष दीनदयाल अग्रवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। वहीं सुंदरानी नेत्र चिकित्सालय सेवा समिति के सचिव सी.के. रस्तोगी ने रोटेरियन रामशरण मित्तल को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन आशीष अग्रवाल ने किया।

समारोह में रोटेरियन योगेश जिंदल, रोटेरियन सुरेंद्र जैन, रोटेरियन शांति स्वरूप गोयल, रोटेरियन विनोद गुप्ता, रोटेरियन राजेश जैन, रोटेरियन मुकेश चतुर्वेदी, रोटेरियन विवेक गुप्ता, रोटेरियन बी.के. गुप्ता, सुंदरानी नेत्र चिकित्सालय सेवा समिति के अध्यक्ष विजय खंडेलवाल, सचिव सी.के. रस्तोगी, गिरधारी लाल भगत्यानी, रवि दुबे, महेश चंद गुप्ता, जगदीश कुमार, शारिक इकबाल, मनीष हरजानी, कपिल पंजवानी सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, चिकित्सक और रोटरी परिवार के सदस्य सपरिवार उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor