ऑल इंडिया होम्योपैथिक कांग्रेस में सहयोग के लिए लीडर्स आगरा के सुनील जैन सम्मानित

द्वितीय ऑल इंडिया होम्योपैथिक कांग्रेस के उत्कृष्ट, सुव्यवस्थित एवं अनुकरणीय आयोजन में अहम भूमिका निभाने पर लीडर्स आगरा के महामंत्री सुनील जैन को विशेष सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम के सफल संचालन, अनुशासित प्रबंधन और सहभागियों के लिए श्रेष्ठ व्यवस्थाओं के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

Jan 13, 2026 - 20:15
 0
ऑल इंडिया होम्योपैथिक कांग्रेस में सहयोग के लिए लीडर्स आगरा के सुनील जैन सम्मानित
लीडर्स आगरा के महामंत्री सुनील जैन को सम्मानित करतीं राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॊ. बबिता सिंह चौहान।

आगरा। एमडी जैन आचार्य शांति सागर भवन में विगत दिनों आइडियल होमियोपैथिक वेल्फेयर ऑर्गनाइजेशन द्वारा आयोजित द्वितीय ऑल इंडिया होम्योपैथिक कांग्रेस के सफल एवं ऐतिहासिक आयोजन में उल्लेखनीय सहयोग के लिए लीडर्स आगरा के महामंत्री सुनील जैन को विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

सम्मान समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबिता सिंह चौहान ने सुनील जैन को ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जे. एन. सिंह रघुवंशी एवं महामंत्री डॉ. एन. एस. रघुराम (हैदराबाद) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अतिथियों ने सेमिनार की व्यवस्थाओं की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि अनुशासन, समयबद्धता और सहभागियों की सुविधा को ध्यान में रखकर किया गया यह आयोजन भविष्य के राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।

इस अवसर पर लीडर्स आगरा परिवार से राहुल जैन, सुनील बग्गा, स्वीटी चौहान, हरीकांत शर्मा, आयुषी गुप्ता, राजदीप ग्रोवर, विनीता सिंह, पूजा भोमिक, रोबिन जैन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor