‘उदयपुर फाइल्स’ पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी: सेंसर रद्द करने की अपील लंबित, फ़ैसले तक सभी करें प्रतीक्षा

नई दिल्ली। बहुचर्चित फिल्म ‘उदयपुर फाइल्सs’ को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल उस याचिका पर आज सुनवाई हुई जिसमें दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा लगाए गए स्टे ऒर्डर को हटाने की मांग की गई थी। अदालत ने कहा कि चूंकि मौलाना अरशद मदनी और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल की ओर से फिल्म का सेंसर सर्टिफिकेट रद्द करने की अपील सूचना प्रसारण मंत्रालय में विचाराधीन है, अतः सरकार के निर्णय तक प्रतीक्षा की जानी चाहिए। इस मामले की अगली सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को होगी।

Jul 16, 2025 - 13:59
 0
‘उदयपुर फाइल्स’ पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी: सेंसर रद्द करने की अपील लंबित, फ़ैसले तक सभी करें प्रतीक्षा

शास्त्री भवन में आज होगी महत्वपूर्ण सुनवाई

फिल्म के सेंसर सर्टिफिकेट को लेकर दाखिल शिकायत पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय आज दोपहर 2.30 बजे शास्त्री भवन में सुनवाई करेगा। इसमें फिल्म निर्माता अमित जानी, निर्देशक भारत श्रीनेत, फायर फॉक्स डायरेक्टर आदित्य राघव, क्रिएटिव डायरेक्टर निकुंज अग्रवाल और उनके अधिवक्ता गौरव भाटिया, श्रेयस यू. ललित, सैय्यद रिजवान अहमद, पुलकित अग्रवाल शामिल रहेंगे।

ज्ञातव्य है कि पहले सुप्रीम कोर्ट ने इस फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग को खारिज कर दिया था। विगत शुक्रवार को फिल्म रिलीज होने जा रही थी। इससे चंद घंटे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने इस फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगा दी थी। इसी के खिलाफ फिल्म निर्माता अमित जानी ने सुप्री कोर्ट का रुख किया था।

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में उस समय चौंकाने वाला घटनाक्रम सामने आया था जब अधिवक्ता  कपिल सिब्बल ने उसी दिन कन्हैयालाल हत्याकांड के आरोपी मोहम्मद जावेद की ओर से याचिका मेंशन की। इससे पहले कपिल सिब्बल दिल्ली हाई कोर्ट में इस फिल्म के खिलाफ यह कहते हुए खड़े थे कि वे 'सांप्रदायिक सौहार्द' की रक्षा कर रहे हैं।

दिल्ली हाईकोर्ट ने स्टे देने से पहले फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग कराकर  मदनी और कपिल सिब्बल को यह फिल्म दिखवाई थी।

अब देखना यह है कि आज दोपहर में सुनवाई के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय फिल्म के सेंसर सर्टिफिकेट पर क्या निर्णय लेता है और इसके बाद अगले सोमवार को सुप्रीम कोर्ट इस पर कोई निर्णय लेगा।

SP_Singh AURGURU Editor