सूर्या ने जीता देशवासियों का दिल, पहलगाम पीड़ितों के साथ दिखाई एकजुटता, सेना को सैल्यूट

दुबई। एशिया कप 2025 के लीग स्टेज मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत के बाद भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक दमदार स्टेटमेंट दिया है। सूर्यकुमार ने पाकिस्तान के खिलाफ मिली इस जीत को पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को समर्पित किया। इसके साथ ही सूर्या ने कहा कि ये जीत भारतीय सेनाओ के लिए है, जो हमारे देश के पराक्रम और शौर्य को बताती हैं। सूर्यकुमार यादव ने मैच के बाद कहा कि हम पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़े हैं। उनके इस बयान ने भारतवासियों का दिल जीत लिया है।

Sep 15, 2025 - 06:28
 0
सूर्या ने जीता देशवासियों का दिल, पहलगाम पीड़ितों के साथ दिखाई एकजुटता, सेना को सैल्यूट

 भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ मिली जीत को पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को समर्पित करके पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। सूर्यकुमार यादव ने टॉस के वक्त भी पाकिस्तान टीम के कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया था। वहीं मैच जीतने के बाद भी भारतीय बल्लेबाजों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों की तरफ देखा तक नहीं और बिना हाथ मिलाए ही ड्रेसिंग रूम में वापस आ गए।

मैच जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव ने कहा कि 'हम पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त करते हैं। हम अपनी ये जीत इंडियन आर्म्ड फोर्सेस को समर्पित करते हैं, जिन्होंने अद्भुत साहस और शौर्य दिखाया है। मैं आशा करता हूं कि वो हमें इसी तरह प्रेरित करते रहेंगे और हम उन्हें हमेशा ग्राउंड से मुस्कुराने का मौका देंगे। हमें जब भी मौका मिलेगा, हम उनके चेहरे पर खुशी लाएंगे'। सूर्यकुमार यादव ने अपने इस स्टेटमेंट से आतंकवाद के खिलाफ भारत की एकजुटता की मिसाल पेश की।

पाक खिलाड़ियों के मुंह पर दरवाजा किया बंद

पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए केवल ये हार काफी नहीं थी, भारतीय खिलाड़ियों ने ये ठान लिया था कि पाकिस्तानियों से किसी भी तरह की कोई बातचीत नहीं की जाएगी। यहां तक कि  क्रिकेट में मैच खत्म होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी हाथ जरूर मिलाते हैं, लेकिन भारत ने पाकिस्तानियों को इस लायक भी नहीं समझा कि उनके साथ किसी भी तरह का प्रोटोकॉल फॉलो किया जाए। सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे के ड्रेसिंग रूम में आने के बाद खिलाड़ियों ने अपने कमरे का दरवाजा भी पाकिस्तानियों के मुंह पर बंद कर दिया।