शिवालिक स्कूल में इंटर-हाउस कबड्डी प्रतियोगिता में छात्राओं की टीम ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
आगरा। मगटई बिचपुरी स्थित शिवालिक स्कूल में इंटर-हाउस प्रतियोगिता के अंतर्गत कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ बलवंत विद्यापीठ रूरल इंस्टीट्यूट बिचपुरी के प्रोफेसर डॉ. आशुतोष भण्डारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अच्छा खिलाड़ी बनने के लिए अनुशासन बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजन इंट्रम्युरल प्रतियोगिता के अंतर्गत आते हैं, जो खिलाड़ियों के टैलेंट और प्रदर्शन क्षमता को बिना किसी दबाव के परखते हैं। उन्होंने समयबद्धता, समर्पण, फिजिकल फिटनेस और खेल की स्किल में निपुणता हासिल करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
प्रतियोगिता में लाल, पीला, हरा और नीला हाउस की जूनियर और सीनियर टीमों ने हिस्सा लिया। खासतौर पर सीनियर गर्ल्स की रेड हाउस टीम ने सराहनीय प्रदर्शन किया, जिसे अन्य विद्यार्थियों ने तालियों से उत्साहित किया।
समापन समारोह में स्कूल चेयरमैन एस.एस. यादव ने मुख्य अतिथि और वरिष्ठ पत्रकार रमेश राय को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य वन्दना शुक्ला ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों और छात्रों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संपादन व संचालन खेल प्रशिक्षक रवीन्द्र सिंह ने किया।
परिणाम – इंटर-हाउस कबड्डी प्रतियोगिता 2025
जूनियर बॉयज़- विजेता: ब्ल्यू हाउस (कैप्टन: भास्कर कुंतल), उपविजेता: रेड हाउस (कैप्टन: यस कुशवाहा), स्कोर: 42 / 20
सीनियर गर्ल्स- विजेता: रेड हाउस (कैप्टन: पलक शर्मा), उपविजेता: ब्ल्यू हाउस (कैप्टन: सोनी), स्कोर: 32 / 30
सीनियर बॉयज़- विजेता: ब्ल्यू हाउस (कैप्टन: आदित्य), उपविजेता: ग्रीन हाउस (कैप्टन: अनुज), स्कोर: 39 / 35