बरेली में टेक्सटाइल इंस्पेक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

बरेली। भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निवारण संगठन, बरेली की टीम ने मंगलवार को टेक्सटाइल इंस्पेक्टर आदित्य प्रकाश को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई लोक सेवकों की उपस्थिति में ट्रैप टीम द्वारा की गई।

Apr 15, 2025 - 18:45
 0
बरेली में टेक्सटाइल इंस्पेक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बरेली में ट्रैप टीम द्वारा रिश्वत लेते पकड़ा गया टेक्सटाइल इंस्पेक्टर आदित्य प्रकाश।

उपाधीक्षक यशपाल सिंह ने जानकारी दी कि ग्राम भगवन्तापुर, बरेली के बुनकरों के लिए हथकरघा क्लस्टर बनाए जाने हेतु किए जा रहे सर्वे के बदले में अभियुक्त टेक्सटाइल इंस्पेक्टर आदित्य प्रकाश द्वारा शिकायतकर्ता मुख्तार अहमद अंसारी से 20,000 रुपये की रिश्वत मांगी गई थी।

शिकायत मिलने पर ट्रैप टीम का गठन किया गया। मंगलवार को टीम ने सार्वजनिक गवाहों की उपस्थिति में आदित्य प्रकाश को 20,000 रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध थाना बारादरी में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त आदित्य प्रकाश (उम्र 52 वर्ष) निवासी बड़ी जुगौली, गोमती नगर, लखनऊ है। वर्तमान में वह हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग विभाग, बरेली में टेक्सटाइल इंस्पेक्टर के पद पर तैनात था।

SP_Singh AURGURU Editor