पहलगाम के गुनहगार नहीं बचेंगे: पीएम मोदी ने फिर दोहराया संकल्प

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम के 121वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित करते हुए फिर से दोहराया कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के गुनहगारों को कठोर सजा दी जाएगी। पीएम मोदी ने कहा कि इस हमले ने पूरे देश का खून खौला दिया है। हर भारतीय की आंखों में आक्रोश और दिल में पीड़ा है।

Apr 27, 2025 - 12:23
 0
पहलगाम के गुनहगार नहीं बचेंगे: पीएम मोदी ने फिर दोहराया संकल्प

उन्होंने कहा कि हमारा देश, हमारी 140 करोड़ जनता आतंकियों के खिलाफ एकजुट है। कश्मीर में लौटती शांति और बढ़ती विकास गतिविधियों को निशाना बनाकर यह हमला किया गया है। जम्मू-कश्मीर में पर्यटन से लोगों की कमाई बढ़ रही थी, जो आतंकी ताकतों को मंजूर नहीं था।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि आज भारत में ही नहीं, दुनिया भर में इस हमले की कठोर निंदा हो रही है। विश्व के तमाम नेताओं ने उन्हें फोन कर समर्थन व्यक्त किया है। पीएम ने कहा, आतंकवाद के खिलाफ हमारी एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

पीएम मोदी ने पीड़ित परिवारों को न्याय का भरोसा दिलाते हुए कहा कि हमले के पीछे की साजिश रचने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पूरा देश और पूरी दुनिया इस लड़ाई में भारत के साथ खड़ी है।

 

SP_Singh AURGURU Editor