हाइपरटेंशन से होने वाले प्रत्येक रोग पर होगा मंथन, आगरा में 19 से 21 सितम्बर तक कांफ्रेंस

आगरा। रिसर्च सोसायटी फॉर द स्टडी ऑफ हाइपरटेंशन इन इंडिया (आरएसएसएचआई) के तत्वावधान में आगरा में पहली बार हाइपरटेंशन को लेकर तीन दिवसीय नेशनल कांफ्रेंस का आयोजन होने जा रहा है। 19 से 21 सितम्बर तक होटल डबलट्री बाय हिल्टन में होने वाली इस कांफ्रेंस में देशभर के विशेषज्ञ चिकित्सक हृदय, किडनी, लिवर, न्यूरो और गायनिक से जुड़ी बीमारियों पर मंथन करेंगे। बदलती जीवनशैली और व्यस्त दिनचर्या में हाइपरटेंशन जैसी घातक बीमारी के कारण, बचाव और आधुनिक उपचार पर चर्चा होगी।

Sep 15, 2025 - 18:40
 0
हाइपरटेंशन से होने वाले प्रत्येक रोग पर होगा मंथन, आगरा में 19 से 21 सितम्बर तक कांफ्रेंस
डॊ. सीआर रावत।

बढ़ते हाइपरटेंशन मरीज चिंता का विषय

आयोजन समिति के चेयरमैन डॉ. सीआर रावत और सचिव डॉ. रजत रावत ने बताया कि हाई ब्लड प्रेशर दुनिया भर में असामयिक मृत्यु का प्रमुख कारण है। 30 से 79 वर्ष आयु वर्ग के 1.28 अरब लोग हाइपरटेंशन से पीड़ित हैं, जबकि 46 प्रतिशत वयस्क इस बात से अनजान हैं कि उन्हें उच्च रक्तचाप है। आधे से भी कम वयस्कों का इलाज हो रहा है और केवल 21 प्रतिशत ही नियंत्रण में हैं।

प्रमुख चिकित्सक होंगे शामिल

कांफ्रेंस में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, मध्यप्रदेश, दक्षिण भारत सहित देशभर से चिकित्सक भाग लेंगे। दिल्ली के बीएल कपूर हॉस्पीटल के डॉ. सुभाष चंद्रा और देहरादून के डॉ. अतुल कुमार जैन मुख्य वक्ता होंगे। विशेषज्ञ आधुनिक तकनीकों और उपचार पद्धतियों की जानकारी देंगे और शोधपत्र भी प्रस्तुत करेंगे।

तीन दिवसीय इस कांफ्रेंस का उद्घाटन 19 सितम्बर को शाम 4 बजे होगा। 20 सितम्बर को विभिन्न सत्रों में विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे और 21 सितम्बर को समापन समारोह आयोजित होगा।

SP_Singh AURGURU Editor