पीएम-सीएम कौन होगा, ये घुसपैठिये तय नहीं करेंगे- संसद में बोले अमित शाह

 एसआईआर के मुद्दे पर लंबे समय से छिड़ी बहस के बीच संसद में इस पर जोरदार बहस जारी है। आज अमित शाह ने इसी मुद्दे पर लोकसभा में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।  

Dec 10, 2025 - 18:55
Dec 10, 2025 - 19:31
 0
पीएम-सीएम कौन होगा, ये घुसपैठिये तय नहीं करेंगे- संसद में बोले अमित शाह


नई दिल्ली। एसआईआर के मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को लोकसभा में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एसआईआर पर एक तरफा झूठ फैला रही है, जिस पर आज वो संसद से जवाब दिए। अमित शाह ने कहा कि क्या कोई भी देश का लोकतंत्र सुरिक्षत रह सकता है, जब देश का प्रधानमंत्री और राज्य का मुख्यमंत्री कौन होगा ये घुसपैठिये तय करें। नहीं ऐसा नहीं हो सकता। मेरा मानना है कि इससे कुछ पार्टियों के राजनीतिक लक्ष्यों को नुकसान होगा। मुझे उन पार्टियों से हमदर्दी है, देश के वोटर उन्हें वोट नहीं देते, कुछ घुसपैठिए उन्हें वोट देते थे और अब वे भी चले जाएंगे।

अमित शाह ने कहा आगे कहा कि दो दिन तक, हमने विपक्ष से कहा कि इस पर बाद में, दो सेशन के बाद चर्चा होनी चाहिए। लेकिन वे नहीं माने। हम मान गए, हमने 'नहीं' क्यों कहा? 'नहीं' के दो कारण थे। एक, वे एसआईआर पर चर्चा चाहते थे। मैं बहुत साफ हूं कि इस सदन में एसआईआर पर चर्चा नहीं हो सकती। एसआईआर चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है। भारत का चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त सरकार के तहत काम नहीं करते हैं। अगर चर्चा होती है और सवाल उठते हैं, तो इसका जवाब कौन देगा? जब उन्होंने कहा कि वे चुनाव सुधारों पर चर्चा के लिए तैयार हैं, तो हम तुरंत मान गए।  

गृह मंत्री ने आगे कहा कि इस मामले पर चर्चा को लेकर पहले दो दिन तक अड़चन रही। इससे लोगों में गलत मैसेज गया कि हम इस पर चर्चा नहीं करना चाहते। मैं यह साफ करना चाहता हूं कि संसद इस देश में चर्चा के लिए सबसे बड़ी पंचायत है। भाजपा-राजग कभी चर्चा से नहीं भागते। विषय चाहे जो भी हो, हम संसद के नियमों के अनुसार हमेशा चर्चा के लिए तैयार रहते हैं।

गृह मंत्री ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि पांच नवंबर 2025 को, विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में 'हाइड्रोजन बम' फोड़ा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में सिर्फ एक घर से 501 वोट डाले गए। चुनाव आयोग ने सब कुछ साफ कर दिया। न तो घर नकली है और न ही वोटर।