शिव मंदिर में चोरी और युवक से पिस्टल की नोक पर मारपीट के तीन आरोपी गिरफ्तार

आगरा। थाना खेड़ा राठौर और थाना बासौनी पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहला मामला मंदिर में चोरी का है, जबकि दूसरा मामला युवक पर पिस्टल तानकर पीटने का। दोनों मामलों में पुलिस की तत्परता से कार्रवाई की है।

May 20, 2025 - 23:23
 0
शिव मंदिर में चोरी और युवक से पिस्टल की नोक पर मारपीट के तीन आरोपी गिरफ्तार
शिव मंदिर में चोरी के आरोप में गिरफ्तार अभियुक्त।

शिव मंदिर से चोरी करने वाले गिरफ्तार

चार दिन पूर्व खेड़ा राठौर क्षेत्र के देवपुरा स्थित शिव मंदिर में दो चोरों ने दान पात्र का ताला तोड़कर 7-8 हजार रुपये चोरी कर लिए थे। घटना के समय मंदिर के पुजारी अतुल मिश्रा भोजन करने गए थे। पुजारी ने एक चोर को मौके से भागते हुए पहचान लिया था।

सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने कीलपुरा मोड़ से गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अंकुश उर्फ बौबी, पुत्र रामनरेश, निवासी करनपुरा और सत्यवीर उर्फ सत्यभान, पुत्र महाराज सिंह, निवासी करिया डांडा, थाना पछगवां, जिला इटावा के रूप में की। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया।

पिस्टल की नोक पर मारपीट: एक गिरफ्तार, दो फरार

वहीं थाना बासौनी क्षेत्र के गुंगावली चौराहे पर एक युवक अमन को कल तीन युवकों ने पिस्टल दिखाते हुए बेरहमी से पीटा था। घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी अनुज शर्मा, पुत्र संतोष शर्मा, निवासी खिल्ला पलवाड़ी, थाना बासौनी है। अनुज के पास से अवैध पिस्टल बरामद की गई। फरार अभियुक्त पंकज जादौन और शिवम भदौरिया की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।

SP_Singh AURGURU Editor