आगरा आकाशवाणी के तीन अधिकारी-कर्मचारी रिटायर, बैंडबाजों के साथ विदाई

आगरा। आकाशवाणी के आगरा केंद्र के दो अधिकारी और एक कर्मचारी के सेवानिवृत्त होने पर समारोह आयोजित कर बैंडबाजों के साथ विदाई दी गई।

Jan 1, 2025 - 18:39
 0
आगरा आकाशवाणी के तीन अधिकारी-कर्मचारी रिटायर, बैंडबाजों के साथ विदाई
आगरा आकाशवाणी केंद्र के सेवानिवृत्त अधिकरियों और कर्मचारी को विदाई देते अधिकारी और कर्मचारी।  

आकाशवाणी केंद्र के सहायक अभियंता बृजेंद्र श्रीवास्तव, अभियांत्रिकी सहायक श्याम सुंदर शर्मा और ट्रांसपोर्ट अनुभाग के पुरुषोत्तम गौतम ने लम्बी सेवा के बाद वर्ष 2024 के अंतिम दिन यानि 31 दिसंबर को सेवानिवृत्ति ली। केंद्र पर आयोजित एक समारोह में तीनों की सेवाओं को सराहते हुए विदाई दी गई। 

आगरा आकाशवाणी के उप महानिदेशक और क्लस्टर प्रमुख मयंक कुमार की अध्यक्षता में हुए विदाई समारोह में तीनों सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारी के सुखद भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम प्रमुख अनेंद्र सिंह ने तीनों की सेवाओं को सराहा।

लम्बी सेवावधि में बृजेंद्र श्रीवास्तव ने आकाशवाणी आगरा के अलावा मथुरा, दूरदर्शन दिल्ली, श्याम सुंदर शर्मा ने ग्वालियर, भरतपुर और पुरुषोत्तम ने आकाशवाणी आगरा और वाराणसी में सेवाएं दीं।

SP_Singh AURGURU Editor