आगरा उत्तर क्षेत्र में विधायक निधि से 50 लाख की लागत से बनने जा रहीं तीन सड़कें, शिलान्यास
आगरा के उत्तर विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में विधायक निधि से लगभग 50 लाख रुपये की लागत से तीन सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास शुक्रवार को किया गया, जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
आगरा। उत्तर विधानसभा के विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल की विधायक निधि से आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-6 एवं सेक्टर-7 सहित गोपेश्वर मंडल के मदिया कटरा क्षेत्र में तोता का ताल, फूल वालों के सामने वाली सड़क के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्षद्वय अमित बंसल एवं राहुल जैन ने संयुक्त रूप से पूजन कर और नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल भी मौजूद रहे। बताया गया कि इन तीनों सड़कों का निर्माण लगभग 50 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा, जिससे क्षेत्र की जर्जर सड़कों की समस्या का स्थायी समाधान होगा।
स्थानीय लोगों ने लंबे समय से सड़कों की खराब स्थिति के कारण हो रही परेशानी को देखते हुए इस कार्य को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। सड़क निर्माण के बाद क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और जलभराव जैसी समस्याओं से भी राहत मिलने की संभावना है।
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नेता डॉ. पार्थ सारथी शर्मा, महामंत्री नीतेश शिवहरे, अनिल शिवहरे, पार्षद निरंजन सिंह केम, सुषमा जैन, नीतीश भारद्वाज, अमित पटेल, विक्रांत कुशवाह, विजय भदौरिया, टी.एन. चौहान, मनोज चौहान, मनीष अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, हिमांशु गौतम, शिवेंद्र बघेल, सिंपल अग्रवाल, अरिहंत जैन, बसीम कुरैशी, पवन सैनी, प्रवीण अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए इस प्रकार के कार्य लगातार जारी रहेंगे और जनता की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।