टायर फटने से ट्रैक्टर ट्राली पलटी, कई घायल, दो की हालत गंभीर

आगरा। फतेहपुरसीकरी थाना क्षेत्र के गांव सिसौली के पास एक ट्रैक्टर ट्राली टायर फटने से पलट गई। ट्राली में सवार कई लोग घायल हो गए। ये लोग शादी का भात लेकर जा रहे थे।

Apr 30, 2025 - 19:30
Apr 30, 2025 - 19:31
 0
टायर फटने से ट्रैक्टर ट्राली पलटी, कई घायल, दो की हालत गंभीर

राजस्थान के थाना बयाना क्षेत्र के गांव खुड़ासा निवासी सुखराम अपने परिजनों मंजू देवी, प्रदीप कुमार, नागेश्वर, आदि के साथ ग्राम दुलारा निवासी केशव की दो बेटियों की शादी का भात लेकर जा रहे थे। रास्ते में टायर की हवा निकले से ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें सवार मंजू देवी, प्रदीप और नागेश्वर सहित कई लोग घायल हो गए। 

प्रदीप और नागेश्वर को हालत गंभीर होने के कारण भरतपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से क्रेन बुलाकर ट्राली को सड़क से हटाया गया।