कुल्लू के मणिकर्ण में दर्दनाक हादसा, गाड़ियों पर पेड़ गिरने से छह मरे

शिमला। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के मणिकर्ण में आज बड़ा हादसा हो गया। यहां कई गाड़ियों पर एक बड़ा पेड़ गिर गया, जिसके नीचे कई लोग दब गए हं। कुल्लू एसपी ने छह लोगों की मौत की पुष्टि की है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पेड़ गिरने से हुए हादसे की वजह तेज हवाएं बताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस रेस्क्यू अभियान में जुटी है। बताया जा रहा है कि दबे हुए लोगों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।

Mar 30, 2025 - 19:50
 0
कुल्लू के मणिकर्ण में दर्दनाक हादसा, गाड़ियों पर पेड़ गिरने से छह मरे


हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां मणिकर्ण गुरुद्वारा के पास पेड़ गिरने से छह लोगों की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम कूल्लू विकास शुक्ला भी मौके की ओर रवाना हो गए.। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मणिकर्ण गुरुद्वारा के ठीक सामने वाली सड़क के पास एक चीड़ का पेड़ टूटकर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से वहां पर खड़े रेहड़ी संचालक, एक सूमो सवार और तीन पर्यटक, जो मौके पर मौजूद थे, दब गए. हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है।

फिलहाल, मरने वालों की पहचान की जा रही रही है। एडीएम कूल्लू अश्वनी कुमार ने जानकारी दी कि हादसे में 6 लोगों की जान गई है, जबकि कुछ लोग घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पहाड़ी से गिरे गिरने पर उसके साथ काफी मलबा भी नीचे आया है। अब इस मलबे को हटाकर इसके नीचे भी लोगों की तलाश की जा रही है.। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। आशंका है कि भूस्खलन की वजह से पहाड़ी से पेड़ जड़ सहित गिरा और उसके साथ भारी मात्रा में मलबा भी नीचे आया है, जिसमें कई लोग दबे हो सकते हैं। प्रशासन जल्द से जल्द लोगों को सुरक्षित निकालने की कोशिश कर रहा है।