हिंदू बनकर फंसाया, धर्मांतरण कर जिस्मफरोशी में धकेला: बरेली में लव जिहाद का सनसनीखेज मामला
-आरके सिंह- बरेली। बरेली में लव जिहाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के एक युवक ने कोलकाता की एक युवती को हिंदू बनकर फंसाया। मांग में सिंदूर भरकर उससे शादी का नाटक किया। जब युवती पूरी तरह उसके चंगुल में आ गई, तब आरोपी का असली रूप सामने आया। जिसे वह हिंदू समझकर प्यार कर बैठी थी, वह बख्तावर निकला। इसके बाद उसकी जिंदगी नरक बन गई। आरोपी ने उसका धर्मांतरण कराया। गौमांस खिलाया और फिर पीड़िता के साथ हुआ गैंगरेप। इसके बाद उसे जिस्मफरोशी में धकेल दिया गया। अब पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
-कोलकाता की युवती की शिकायत पर मुकदमा दर्ज होते ही आरोपी परिवार समेत हो गया फरार
बरेली के बहेड़ी थाने में युवती की तहरीर पर आरोपी बख्तावर और उसके साथियों के खिलाफ जबरन धर्मांतरण, रेप, गौमांस खिलाने, लव जिहाद, और मारपीट जैसी संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी के घर पर छापा मारा लेकिन आरोपी और उसका परिवार फरार मिला है।
कोलकाता निवासी एक युवती ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने इंस्टाग्राम पर खुद को हिंदू राजवीर बताकर उससे दोस्ती की, और फिर प्रेमजाल में फंसा लिया। युवक ने खुद को हिंदू बताते हुए युवती से प्यार का इज़हार किया और शादी का झांसा देकर संबंध बनाए।
मांग भरकर बोला- आज से तुम मेरी पत्नी हो
जब युवती ने शादी की बात की, तो आरोपी ने उसकी मांग सिंदूर से भर दिया और कहा, आज से तुम मेरी पत्नी हो। युवती को लगा कि उसकी जिंदगी संवर गई, लेकिन उसे अंदाज़ा नहीं था कि वह एक भयानक साजिश का शिकार हो चुकी है।
बहेड़ी ले जाकर किया पर्दाफाश, निकला बख्तावर
करीब 9 महीने पहले आरोपी युवती को उत्तराखंड के रुद्रपुर से उत्तर प्रदेश के बहेड़ी थाना क्षेत्र के मंडनपुर शुमाली गांव ले गया। वहीं युवती को पता चला कि वह जिसे हिंदू समझ रही थी, वह वास्तव में मुस्लिम युवक बख्तावर है।
गौमांस खिलाया, किया गया जबरन धर्मांतरण
पीड़िता के अनुसार, बख्तावर और उसके साथियों ने न सिर्फ उसका धर्म परिवर्तन कराया, बल्कि उसे जबरन गौमांस खिलाया गया। युवती ने बताया कि वह अकेली थी और परिवार में कोई नहीं था, इसीलिए उसे आसान निशाना बनाया गया।
गैंगरेप और जिस्मफरोशी में धकेला
युवती ने बताया कि बख्तावर ने अन्य मुस्लिम युवकों से उसका रेप करवाया और उसे देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया। उसे एक जिहादी साजिश के तहत फंसाया गया। पुलिस मामले को इस नजरिए भी देख रही है कि आरोपी के तार कहीं कुख्यात छांगुर बाबा गैंग से तो नहीं जुड़े हैं।
सीओ बहेड़ी अरुण कुमार सिंह के अनुसार, आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज़ कर दिए गए हैं। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है और उसकी सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा रही है।
हिंदू महासभा ने उठाई कड़ी कार्रवाई की मांग
अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश प्रचारक राजकमल सिंह ने आरोप लगाया कि आरोपी के संबंध छांगुर बाबा गैंग से हैं और यह एक संगठित लव जिहाद का मामला हो सकता है। उन्होंने मांग की कि बख्तावर को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जाए, जिससे यह पता चल सके कि उसने और कितनी लड़कियों को फंसाया है।
इस घटना ने एक बार फिर फर्जी पहचान, लव जिहाद और धर्मांतरण के खतरनाक गठजोड़ को उजागर कर दिया है। यह सिर्फ एक युवती की त्रासदी नहीं, बल्कि समाज और कानून व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल है।