आगरा में अछनेरा-किरावली रोड पर ट्रक ने रौंदी स्कूटी, युवक की मौके पर मौत, ट्रक छोड़ चालक फरार

आगरा। थाना किरावली क्षेत्र के अछनेरा-किरावली मार्ग पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि टक्कर के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

Jun 24, 2025 - 19:12
Jun 24, 2025 - 19:13
 0
आगरा में अछनेरा-किरावली रोड पर ट्रक ने रौंदी स्कूटी, युवक की मौके पर मौत, ट्रक छोड़ चालक फरार
किरावली-अछनेरा रोड पर ट्रक की टक्कर में मृत युवक और सड़क पर पड़ी स्कूटी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक अपनी स्कूटी नंबर यूपी85-सीए3237 से अछनेरा की ओर जा रहा था, शांतिदेवी डिग्री कॊलेज के पास तभी तेज रफ्तार ट्रक नंबर आरजे 36जीए4881 ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक की स्कूटी चूंकि मथुरा में रजिस्टर्ड है, इसलिए उसके मथुरा निवासी होने का अनुमान लगाया गया है। हालांकि उसकी अभी पहचान होना बाकी है। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों ने अछनेरा-किरावली मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही के खिलाफ नाराजगी जताते हुए इस मार्ग पर ट्रैफिक नियंत्रण और स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है।

SP_Singh AURGURU Editor