नए साल पर अमेरिका में भीड़ पर चढा ट्रक, 12 लोगों की मौत
वाशिंगटन। अमेरिका के न्यू ऑरिलीन्स में बड़ा हादसा हो गया। एक ट्रक भीड़ में घुस गया और खड़े लोगों के ऊपर चढ़ गया। इस हादसे में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 30 घायल हुए हैं.।स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि न्यू ऑरलियन्स की घटना में 12 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए हैं।
चश्मदीदों की अगर मानें तो एक ट्रक भीड़ में घुस गया और ड्राइवर वाहन से बाहर निकलकर फायरिंग करने लगा, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। न्यू ऑरिलीन्स की आपातकालीन तैयारी एजेंसी ने पहले ही इस घटना की चेतावनी दी थी और लोगों को उस इलाके से दूर रहने के लिए कहा था।
न्यू ऑरलीन्स शहर ने अपनी वेबसाइट पर एक बयान में हताहत लोगों के संबंध में आंकड़ों की पुष्टि की है। न्यू ऑरलीन्स पुलिस ने पहले बताया था कि वे कई लोगों के हताहत होने की घटना पर कार्रवाई कर रहे हैं, जिसमें कुछ मौतें भी शामिल हैं।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, न्यू पुलिस विभाग ने एक बयान में कहा कि बॉर्बन और इबरविले स्ट्रीट पर बड़े पैमाने पर हताहतों की सूचना मिली है और हो सकता है कि एक वाहन ने लोगों को टक्कर मार दी हो। फ्रेंच क्वार्टर में ऐतिहासिक बॉर्बन स्ट्रीट, बार और रेस्तरां से भरा एक लोकप्रिय पर्यटक क्षेत्र है। पुलिस ने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि स्थानीय लोगों और विजिटर्स के नए साल का जश्न मनाने के कारण शहर में भीड़ होगी। न्यू ऑरलियन्स पुलिस विभाग ने कहा कि यह 100 फीसद कर्मचारियों के साथ काम करेगा और शांति बनाए रखने में मदद करने के लिए 300 अन्य अधिकारियों को नियुक्त करेगा।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, एसयूवी ने न्यू ऑरलियन्स में बॉर्बन स्ट्रीट और इबरविले के चौराहे के पास अमेरिकी समय के अनुसार तड़के लगभग 3:15 बजे पैदल चलने वालों टक्कर मार दी। रिपोर्ट के अनुसार, बॉर्बन स्ट्रीट को बंद कर दिया गया है और आपातकालीन कर्मियों को घटनास्थल पर भेजा गया है। सीबीएस न्यूज के मुताबिक, चश्मदीदों ने बताया कि बॉर्बन स्ट्रीट पर एक ट्रक ने भीड़ को तेज रफ्तार में टक्कर मारी। इसके बाद एक ड्राइवर ने वाहन से उतरकर गोलीबारी शुरू कर दी और पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। यह एक डेवलपिंग स्टोरी है, फिलहाल अधिकारी इस घटना पर कार्रवाई कर रहे है।