ट्रंप ने खुद कबूला, बोले- ईरान के 'खार्ग आइलैंड पर कब्जा करेंगे',  आज ही करेंगे भीषण हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल अकाउंट पर एक ऐसा कबूलनामा कर दिया है, जिसने दुनिया के सामने उनका असली चेहरा लाकर रख दिया है। ट्रंप ने ऐलान किया है कि आज रात ईरान पर अब तक का सबसे तगड़ा और खौफनाक हमला होने जा रहा है, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने पहली बार अपना असली लालच उगलते हुए कहा कि अमेरिका बहुत जल्द ईरान के सबसे बड़े लाइफलाइन 'खार्ग आइलैंड' और उसके तेल बुनियादी ढांचों पर पूरी तरह कब्जा कर लेगा। ट्रंप के इस बयान से साफ हो गया है कि वॉशिंगटन का मकसद दुनिया को ईरान के न्यूक्लियर खतरे से बचाना कभी था ही नहीं, बल्कि सुपरपावर की गंदी नजर हमेशा से ईरान के तेल और गैस बाजारों पर अपना राज चलाने की थी।

Jun 11, 2026 - 20:40
 0
ट्रंप ने खुद कबूला, बोले- ईरान के 'खार्ग आइलैंड पर कब्जा करेंगे',  आज ही करेंगे भीषण हमला

वॉशिंगटन। ईरान पर अमेरिका के हमले और भी तगड़े होने वाले हैं। ट्रंप ने ऐलान कर दिया है कि आज की रात पश्चिम एशिया के लिए बहुत भारी होने वाली है। ट्रंप ने ट्रूथ सोशल अकाउंट पर पोस्ट करते हुए एक और बड़ा ऐलान कर दिया है। ट्रंप ने पहली बार अपना इरादा साफ करते हुए ऐलान कर दिया है वो खार्ग आइलैंड पर कब्जा करने वाले हैं। ट्रंप के मुताबिक ईरान के साथ वही होने वाला है जो वेनेजुएला के साथ हो चुका है। जंग के इतने वक्त बाद दुनिया के सामने ट्रंप का असली चेहरा आ चुका है। बात दुनिया को ईरान के न्यूक्लियर से बचाने की नहीं थी, असलियत में ट्रंप का लालच ईरान का तेल था।

ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा- ‘अमेरिका आज रात ईरान पर बहुत ही भीषण और घातक हमला करने जा रहा है, जिसकी नौसेना, वायुसेना, राडार, एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम और बाकी सभी डिफेंस सिस्टम उनके ज्यादातर हथियारों के साथ पहले ही पूरी तरह तबाह हो चुकी हैं। इसके साथ ही, आने वाले कुछ ही समय में अमेरिका ईरान के खार्ग द्वीप और उनके अन्य तेल से जुड़े बुनियादी ढांचों पर पूरी तरह कब्जा कर लेगा, जिसके बाद ईरान के तेल और गैस बाजारों पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल होगा। ठीक वैसे ही जैसे वे वेनेजुएला के मामले में कर चुके हैं, जो कि वेनेजुएला और अमेरिका दोनों के लिए ही बेहद शानदार साबित हो रहा है।

जंग की शुरुआत से ही वॉशिंगटन दुनिया को ये समझाता आया था कि ईरान का न्यूक्लियर प्रोग्राम पूरी मानवता के लिए खतरा है और उसे रोकना जरूरी है लेकिन ट्रंप के इस बयान ने साबित कर दिया है कि वो सब सिर्फ एक मुखौटा था।

असल खेल तो हमेशा से तेल के बाजारों पर कब्जा करने और अपनी मर्जी से तेल की कीमतें तय करने का था। ट्रंप के इस खुले लालच ने ये साफ कर दिया है कि एक सुपरपावर देश अपनी आर्थिक सनक और संसाधनों की भूख के लिए किसी भी हद तक जा सकता है, चाहे उसके लिए एक पूरे देश को मलबे के ढेर में ही क्यों न तब्दील करना पड़े।

कि खार्ग आइलैंड फारस की खाड़ी में स्थित एक छोटा सा टापू जरूर है, लेकिन ये पूरे ईरान की अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी लाइफलाइन है। ईरान अपने कुल कच्चे तेल का लगभग 90% हिस्सा अकेले इसी द्वीप पर बने विशालकाय टर्मिनल के जरिए पूरी दुनिया में एक्सपोर्ट करता है। गहरे पानी के आस-पास होने के कारण यहां दुनिया के सबसे बड़े तेल टैंकर आकर सीधे खड़े हो सकते हैं, जिससे ईरान के लिए कच्चे तेल की सप्लाई और कमाई का रास्ता चौबीसों घंटे खुला रहता है।

अगर कभी भी इस द्वीप पर हमला होता है या कोई बाहरी ताकत इस पर कब्जा कर लेती है तो ईरान का तेल बाजार पूरी तरह ठप हो जाएगा, उसकी तिजोरी खाली हो जाएगी और पूरा देश जीते-जी आर्थिक रूप से पूरी तरह कंगाल होने की कगार पर पहुंच जाएगा।