आगरा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग के दो सदस्य दो गिरफ्तार, 11 महंगे मोबाइल बरामद

आगरा। थाना न्यू आगरा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में राह चलते लोगों से मोबाइल फोन छीनने वाले गैंग के दो शातिर युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से पुलिस ने कुल 11 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी कुल कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है।

Apr 30, 2025 - 17:57
 0
आगरा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग के दो सदस्य दो गिरफ्तार, 11 महंगे मोबाइल बरामद

लोहामंडी से मिली थी पहली सूचना

डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि 23 अप्रैल को लोहामंडी क्षेत्र में एक व्यक्ति से मोबाइल छीनने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों सचिन और करण को गिरफ्तार किया।

300 रुपये में बेचते थे महंगे मोबाइल

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे चलती सड़कों पर लोगों से मोबाइल छीनते और फिर उन्हें मात्र 300 रुपये में बेच देते थे। बरामद मोबाइलों में एक वनप्लस नॉर्ड 3 जैसे महंगे ब्रांड भी शामिल हैं।

पुलिस टीम का तत्पर योगदान

इस कार्रवाई को थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस अब मोबाइलों के असल मालिकों की तलाश कर रही है और आगे की जांच जारी है।