102 करोड़ के घोटाले में इटावा सहकारी बैंक के दो अफसर निलंबित

इटावा। जिला सहकारी बैंक में 102 करोड़ रुपए का घोटाला करने वाले दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।

Oct 25, 2024 - 23:14
 0
102 करोड़ के घोटाले में इटावा सहकारी बैंक के दो अफसर निलंबित

यह घोटाला साल 2016 से 2023 के बीच हुए लेन-देन की ऑडिट के दौरान पाया गया.। विगत 16जुलाई में गबन के मामले में कोतवाली इटावा में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इस अवधि में कुलदीप  सिंह और दीपक गुप्ता बैंक के सचिव एवं सीईओ रहे। 

कुलदीप फिलहाल इसी पद पर झांसी में तैनात थे।  आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता बीएन सिंह ने दोनों को निलंबित करते हुए डीजीपी को पत्र लिखकर इस प्रकरण में संलिप्त रहे अन्य अधिकारियों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई करने के लिए कहा है।

SP_Singh AURGURU Editor