केंद्रीय बजटः देश के सात प्रमुख शहरों के बीच हाईस्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा, हर ज़िले में गर्ल्स हॉस्टल का बड़ा ऐलान भी

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट में देश के बुनियादी ढांचे और सामाजिक सशक्तिकरण को नई दिशा देने वाले अहम ऐलान किए हैं। बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने देश के सात प्रमुख शहरों को जोड़ने वाले हाईस्पीड रेल कॉरिडोर विकसित करने की घोषणा की, वहीं हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल निर्माण का भी बड़ा ऐलान किया। इन घोषणाओं को भारत की तेज़ रफ्तार अर्थव्यवस्था और महिला सशक्तिकरण की दिशा में निर्णायक कदम माना जा रहा है।

Feb 1, 2026 - 12:10
 0
केंद्रीय बजटः देश के सात प्रमुख शहरों के बीच हाईस्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा, हर ज़िले में गर्ल्स हॉस्टल का बड़ा ऐलान भी

देश को नई रफ्तार देंगे हाईस्पीड रेल कॉरिडोर

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि प्रस्तावित हाईस्पीड रेल कॉरिडोर देश के प्रमुख आर्थिक, धार्मिक और औद्योगिक केंद्रों को आपस में जोड़ेंगे। जिन रूटों पर हाईस्पीड रेल विकसित की जाएगी, उनमें प्रमुख रूप से दिल्ली–वाराणसी, वाराणसी–सिलीगुड़ी, मुंबई–पुणे और हैदराबाद–चेन्नई हैं।

इन कॉरिडोरों के जरिए यात्रा समय में भारी कमी आएगी, व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी। सरकार का लक्ष्य है कि आधुनिक तकनीक और विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप इन परियोजनाओं को चरणबद्ध तरीके से जमीन पर उतारा जाए।

हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, महिला सशक्तिकरण पर फोकस

बजट की एक और महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि देश के हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल बनाए जाएंगे। इसका उद्देश्य शिक्षा और रोज़गार के लिए बाहर जाने वाली छात्राओं और कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना है।
सरकार का मानना है कि इस पहल से न केवल बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि महिलाओं की भागीदारी कार्यबल में भी मजबूत होगी।

SP_Singh AURGURU Editor