नार्मल चेहरे के साथ सामने आईं उर्फी जावेद, फिलर हटवाया

फिल्म अभिनेत्री उर्फी जावेद जो हाल ही में अपने सूजे हुए चेहरे को लेकर चर्चा में थीं, अब उनका फेस नॉर्मल हो गया है। उन्होंने अपने चेहरे से फिलर हटवा लिए हैं, जिसके बाद उनका चेहरा सूज गया था। उर्फी ने दिखाया कि अब उनका चेहरा कैसा दिख रहा है।

Jul 24, 2025 - 20:26
 0
नार्मल चेहरे के साथ सामने आईं उर्फी जावेद, फिलर हटवाया

मुंबई। उर्फी जावेद हाल ही में अपने सूजे हुए चेहरे को लेकर खूब चर्चा में रही थीं। उनका फूला हुआ मुंह देखकर लोगों ने तो ताने मारे ही, उर्फी ने खुद का भी मजाक खूब उड़ाया। हालांकि,कई दिनों के बाद उर्फी जावेद फाइनली बैक टू नॉर्मल हो चुकी हैं। फिलर हटाने की वजह से सूजे हुए गाल अब नॉर्मल अपनी शेप में आ चुके हैं। एक्ट्रेस ने अपना एक वीडियो और कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।

उर्फी ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। इस पोस्ट के साथ उन्होंने ये भी बताया है कि उनके चेहरे को देखकर लोगों ने जो उन्हें ट्रोल किया और उनपर मीम्स बने , उसे देखकर उन्हें भी खूब हंसी आई।  

उर्फी जावेद ने इस पोस्ट के साथ लिखा है, 'सारी ट्रोलिंग और मीम्स, सच कहूं तो मुझे खूब हंसी आई! लीजिए, ये रहा मेरा चेहरा, बिना फिलर्स या सूजन के, मुझे अपना चेहरा या होंठ ऐसे देखने की आदत नहीं रही। मैंने यहां लिप प्लम्पर का इस्तेमाल किया है।'

इस पोस्ट पर लोगों के कॉमेंट्स भी आने शुरू हो गए हैं। कृष्णा मुखर्जी ने लिखा है- आप बहुत सुंदर लग रही हैं। जन्नत जुबेर ने लिखा- सबसे सुंदर। कई सारे लोगों ने अब उनके लुक की जमकर तारीफ की है। एक ने कहा- फैक्ट ये है कि इन्होंने जो कुछ भी किया है वो हमारी आंखों के सामने किया है।

चार दिन पहले 20 जुलाई को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उर्फी ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें अपने सूजे होंठों की कहानी बताई थी। उर्फी ने इस पोस्ट में बताया था कि उनके लिप फिलर गलत तरीके से लगा दिए गए थे, जिन्हें उन्होंने अब हटवा दिया। इसी के साथ उर्फी ने ये कहा था कि वह अब वो दोबारा लिप फिलर नहीं करवाएंगी और जो नेचुरल तरीका है उसे ही फॉलो करेंगी। उस वीडियो में उर्फी जावेद ने लिप फिलर निकलवाने का प्रोसेस भी रिकॉर्ड किया था। इसकी वजह से उनका चेहरा और होंठ बुरी तरह से सूज गया था।

 उर्फी जावेद ने खुद बताया है कि उन्होंने अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए क्या-क्या जतन किए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर बोटॉक्स और सर्जरी से पहले की झलकियां भी दिखाई हैं। उन्होंने ये तस्वीरें शेयर कर बताया था कि उनकी जर्नी आसान नहीं रही। उर्फी ने बताया था कि 18 साल की उम्र में वो फिलर लिप्स चाह रखी थीं और उन्होंने तब ये फिलर करवाया था। उन्होंने बताया कि उन्हें हमेशा लगता था कि उनके होंठ पतले हैं लेकिन तब उनके पास इतने पैसे नहीं थे कि वे लिप जॉब करा सकें।